5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें 24-25-26 जनवरी को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

Weather Update : राजस्थान में बारिश के बाद मौसम का मिजाज कुछ बदल गया है। जानें 24-25-26 जनवरी को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Jan 2025, 6:56 PM IST

Weather Update Weather Changed due to Rain Meteorological Department Prediction know how Rajasthan Weather on 24-25-26 January

Weather Update : राजस्थान में बारिश के बाद मौसम का मिजाज कुछ बदल गया है। प्रदेश में आने वाले कुछ दिन सर्दी के तेवर कम होंगे और 26 जनवरी तक मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के Prediction के अनुसार राजस्थान में आने वाले एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी 2-3 दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की प्रबल संभावना है। आगामी 2 दिन के दौरान प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की भी संभावना है।

सर्वाधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर में रहा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :Dungarpur News : बालिका छात्रावास में सहायक निदेशक के ठहरने पर बरपा हंगामा, ABVP नाराज, जानें फिर क्या हुआ

सर्वाधिक बारिश भरतपुर में दर्ज की गई

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक बारिश भरतपुर में 17 मिलीमीटर दर्ज की गई। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आद्रता की औसत मात्रा 55 प्रतिशत से 95 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें :Kota News : सरकारी नौकरी मिलते ही पत्नी ने छोड़ा, परेशान पति ने खोला ऐसा राज, रेलवे रह गया हैरान, किया निलम्बित

3 दिन ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

दिनांक - पूर्वी राजस्थान - पश्चिमी राजस्थान
24 जनवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क
25 जनवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क
26 जनवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।