करौली जिले के नादौती तहसील के गांव रोंसी निवासी मनीष मीणा ने बुधवार को कोटा में पत्रकार वार्ता में बताया कि उसकी शादी 2022 में सवाईमाधोपुर निवासी सपना मीणा से हुई थी। मनीष ने आरोप लगाया कि 2019 में आरआरबी बोर्ड अजमेर से वर्ष 2019 में ग्रुप-डी की भर्ती निकली थी, जिसमें उसकी पत्नी सपना मीणा ने ऑनलाइन आवेदन किया था, आवेदन करते समय अभ्यर्थी ने फोटो, साइन और फिंगर मिक्सिंग करके लगाए थे। 2023 में रेलवे की परीक्षा हुई। इसमें सपना मीणा ने अपने रिश्तेदार, जो कि रेलवे का कर्मचारी है से मिलीभगत कर 15 लाख रुपए में दूसरी लड़की का डमी कैंडिडेट के रूप में लिखित परीक्षा, वेरिफकेशन एवं मेडिकल करवाया।