5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के 7 कार बाजारों पर परिवहन विभाग की जबरदस्त कार्रवाई

Jaipur News : जयपुर में नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे कार बाजारों पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Jan 2025, 11:26 AM IST

Rajasthan Transport Department Takes Strict Action on 7 Car Markets of Jaipur

राजस्थान परिवहन विभाग का LOGO

Jaipur News : राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर में कार बाजारों पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की। नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे कार बाजारों पर परिवहन विभाग की टेढ़ी हुई नजर। आरटीओ-द्वितीय ने 100 से अधिक वाहन जब्त किए और सात कार बाजारों पर कड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई वाहन ऐसे पाए गए जो अन्य राज्यों में पंजीकृत थे, लेकिन राजस्थान में टैक्स चुकाए बिना बेचे जा रहे थे। जब्त किए गए वाहनों से लगभग 20 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

अधिसूचना के बाद भी कार बाजार पंजीकृत नहीं हुए

परिवहन आयुक्त शुचि त्यागी ने बताया कि 22 दिसंबर 2022 को परिवहन विभाग ने पुराने कार बाजारों के पंजीकरण को अनिवार्य करने के लिए अधिसूचना जारी की थी। मार्च 2024 तक कोई भी कार बाजार पंजीकृत नहीं हुआ, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें :सीएम भजनलाल की घोषणा, फरवरी माह से फार्मर रजिस्ट्री प्रदेशभर में होगी शुरू

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : सरकारी स्कूलों में नहीं ला सकेंगे बिस्किट के पैकेट व प्लास्टिक के गिलास, आदेश जारी

यह भी पढ़ें :बूंदी में मदन दिलावर के 2 बड़े आदेश, स्कूलों और अधिकारियों के लिए हैं अनिवार्य

कार्रवाई के बाद राजस्थान में 147 कार बाजार पंजीकृत

शुचि त्यागी ने बताया कि मार्च 2024 में विभाग ने 300 से अधिक वाहन जब्त किए थे। कार्रवाई के बाद राजस्थान में 147 कार बाजार पंजीकृत हो चुके हैं। परिवहन आयुक्त बताया ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यह कार्रवाई की जा रही है और सभी पुराने कार बाजारों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत पंजीकृत किया जाएगा।