Ajmer News : अजमेर नगर निगम की बजट बैठक इसी माह जनवरी के अंतिम सप्ताह में बुलाई जा सकती है। इसके लिए निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्व में फरवरी के दूसरे सप्ताह में बजट बैठक प्रस्तावित थी लेकिन 31 जनवरी से विधानसभा सत्र शुरू होना प्रस्तावित है, इसके कारण बैठक पहले बुलाई जाने की संभावनाएं हैं।