5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम भजनलाल की बड़ी घोषणा, भरतपुर और बीकानेर में बनेंगे विकास प्राधिकरण

CM Bhajan Lal Announcement : भरतपुर व बीकानेर के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ी घोषणा की। भरतपुर और बीकानेर में अब विकास प्राधिकरण बनेंगे। इस घोषणा के बाद दोनों शहर की जनता खुशी से झूम रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Jul 2024, 8:09 AM IST

CM Bhajan Lal Big Announcement Bharatpur and Bikaner will be Formed Development Authorities

सीएम भजनलाल की बड़ी घोषणा, भरतपुर और बीकानेर में बनेंगे विकास प्राधिकरण

CM Bhajan Lal Big Announcement : भरतपुर व बीकानेर की जनता के लिए खुशखबर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिया बड़ा तोहफा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राजस्थान विनियोग एवं वित्त विधेयक पर चर्चा के प्रत्युत्तर के दौरान कहा कि भरतपुर व बीकानेर यूआईटी का उन्नयन कर वहां विकास प्राधिकरण का गठन की जाएगा। उन्होंने कहा बीकानेर में अब नगर विकास न्यास नहीं होगा, बल्कि इसकी जगह बीकानेर विकास प्राधिकरण लेगा। ये प्राधिकरण बीकानेर नगर विकास न्यास क्षेत्र में ही सक्रिय रहेगा। विकास प्राधिकरण के तहत बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा दोनों रहेंगे। इस नई घोषणा के बाद विकास प्राधिकरण बीकानेर की करीब दस लाख की जनसंख्या वाले शहर क विकास का जिम्मेदारी निभाएगा। विकास प्राधिकरण के गठन के बाद इसकी जिम्मेदारी एक आइएएस अफसर उठाएगा। अभी तक नगर विकास न्यास में सचिव पद पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) का अधिकारी कार्य संभालता था।

बीकानेर शहर का बढ़ेगा दायरा

इसके साथ ही बीकानेर शहर का दायरा बढ़ सकता है। विकास प्राधिकरण बनने के बाद बीकानेर से नोखा, श्रीगंगानगर, जयपुर, जैसलमेर, नाल की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित कुछ गांवों को शहर में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -

Good News : शिक्षा विभाग में कार्यरत कार्मिकों के बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति, 5 अगस्त तक करें आवेदन

भरतपुर विकास प्राधिकरण की घोषणा से जनता खुश

भरतपुर अब यूआईटी नहीं रहेगा। सीएम भजनलाल की घोषणा के बाद भरतपुर अब भरतपुर विकास प्राधिकरण बनेगा। सीएम भजनलाल की इस घोषणा के बाद भरतपुर की जनता खुशी से झूम रही है। भरतपुर विकास प्राधिकरण की अधिसूचना जल्द ही जारी हो जाएगी। विकास प्राधिकरण के आस्तिव में आने के बाद भरतपुर विकास प्राधिकरण की सीमा में करीब 30 गांव और शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद भरतपुर का विकास तेजी हो सकेगा।

यह भी पढ़ें -

1 अगस्त से राजस्थान में लागू होगी बिजली की नई दरें, फिक्स चार्ज बढ़ाया, आदेश जारी