जयपुर

Weather Update : राजस्थान में एक बार फिर पलटेगा मौसम, जानें 11-12-13-14 मार्च को मौसम कैसा रहेगा

Weather Update : मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार राजस्थान में एक बार फिर मौसम पलटेगा। जानें 11-12-13-14 मार्च का मौसम कैसा रहेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Mar 2025, 9:13 AM IST
Weather Update Meteorological Department Prediction Rajasthan Weather Change Once Again know what Weather on 11-12-13-14 March

Weather Update : मौसम में धीरे-धीरे अब गरम होता जा रहा है। बस हल्की गुलाबी ठंड बाकी रह गई है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार राजस्थान में एक बार फिर मौसम पलटेगा। वैसे तो आने वाले 3-4 दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। पर 13 से 15 मार्च के दौरान एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसकी वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की आशंका है। इसके तहत उत्तर-पश्चिम राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पर शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

तापमान सामान्य से अधिक दर्ज होने की संभावना

मौसम विभाग का Prediction है कि आगामी 48 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस और बढ़ोतरी होने की संभावना है। वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का Prediction है कि आज 10-11 मार्च को बाड़मेर व आस-पास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस से (सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर) दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

बाड़मेर में रहा सबसे ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के बीते 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में रविवार पूरे दिन आसमान साफ रहा। जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए पर बारिश नहीं हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर जिले में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Updated on:
10 Mar 2025, 9:13 AM IST
Published on: