इससे पूर्व भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.सुंदरम् ने कहा कि यह अधिवेशन भारतीय रेलवे मजदूर संघ के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगा। भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन में जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उसे रेल मंत्रालय भिजवा दिया जाएगा। कार्यक्रम में महामंत्री मंगेश एम.देशपांडे ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन संतोष पटेल ने किया। कार्यक्रम में मंच पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, भाजपा नेता सुशीला कंवर राजपुरोहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय रेलवे मजदूर संघ के देशभर से आए 570 सदस्यों ने हिस्सा लिया।