Sikar crime : सीकर में दर्दनाक मर्डर। रिटायर्ड सूबेदार पर धारदार हथियार से हमला। अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर रिटायर्ड सूबेदार पर धारदार हथियार से वार किया। वार इतना जबरदस्त था कि रिटायर्ड सूबेदार के सिर का एक टुकड़ा कटकर अलग हो गया। सुबह जब आस पड़ोस को पता चला तो उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। साथ आई एफएसएल, डॉग स्क्वायड, स्पेशल टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ जा रही है। मामले में मृतक के बेटे सतीश ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।