5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे की नई समय सारिणी 1 जनवरी से लागू, बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन का टाइम बदला, यात्री हुए मायूस

Railway New Time Table : नए साल से रेलवे की नई समय सारिणी लागू हुई। बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन का टाइम बदल गया है। नए टाइम टेबल से यात्री मायूस हुए। जानें क्या है वह वजह?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Jan 2025, 11:32 AM IST

Railway

Railway New Time Table : नए साल से रेलवे की नई समय सारिणी लागू हुई। इसके तहत बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन का टाइम बदल गया है। अब बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस की रवानगी टाइम सुबह 8.15 पर और जोधपुर पहुंचने का समय 11.45 बजे हो गया है। ऐसे में यह ट्रेन साढ़े तीन घंटे में जोधपुर पहुंचेगी। वहीं पुराने समय अनुसार बाड़मेर से ट्रेन सुबह 8.30 बजे रवाना होकर 11.30 बजे जोधपुर पहुंचने का समय निर्धारित था। इसके चलते अब बाड़मेर से जोधपुर के सफर में 30 मिनट अधिक समय लगने लगा है।

बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन यात्रा में अब लगेंगे 25 घंटे और 25 मिनट

बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन में पहले जो पूरी यात्रा का समय 25 घंटे 10 मिनट का था, वह अब नए समय के अनुसार 25 घंटे और 25 मिनट हो गया है। बाड़मेर से प्रस्थान से गंतव्य ऋषिकेश तक की यात्रा में करीब 15 मिनट का समय बढ़ा है। जबकि ट्रेन का संचालन बाड़मेर से सुबह 8.30 की बजाय 8.15 पर किया है। लेकिन गंतव्य तक पहुंचने में 15 मिनट और बढ़ जाएंगे। वहीं वापसी में बाड़मेर पहुंचने का समय भी पांच मिनट बढ़ा है। अब रात 7.55 की बजाय 8 बजे एक्सप्रेस ट्रेन अंतिम स्टेशन बाड़मेर को पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में हुई सख्ती, नाम हटवाने के लिए कर रहे अपात्र लोग आवेदन

इलेक्ट्रिफिकेशन होने से बढ़ी थी रफ्तार की उम्मीद

ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे इलेक्ट्रिक इंजन की ओर बढ़ रहा है। इसके लिए बाड़मेर के आखिरी स्टेशन मुनाबाव तक इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है। ऐसे में यात्रियों को यह उम्मीद थी जल्द ही यहां से चलने वाली ट्रेनों से गंतव्य तक पहुंचने का समय और भी कम होगा, जब यहां से इलेक्ट्रिक इंजन के साथ रेलगाड़ियां शुरू होंगी। लेकिन अब नए समय में बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर गंतव्य तक आने-जाने और जोधपुर व नागौर तक पहुंचने में 30 मिनट का यात्रा समय बढ़ने से यात्री निराश हुए हैं।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में बनेगा विश्वविद्यालयों का कॉमन एक्ट, 20 जनवरी तक कमेटी देगी रिपोर्ट