जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी, राजस्थान के इन 4 जिले में आज शीतलहर का येलो अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग ने आज सोमवार को झुंझुनूं, सीकर, नागौर और चूरू में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Weather Update Meteorological Department Prediction Today Rajasthan these four districts cold wave yellow alert
फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : मौसम केन्द्र ने राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई। मौसम केन्द्र ने सोमवार को झुंझुनूं, सीकर, नागौर और चूरू में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

17 शहरोें में रात का पारा 10 डिग्री से कम

राजस्थान में शीतलहर का दौर जारी है। रात के तापमान में गिरावट हो रही है। रविवार को 17 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार सीकर, फतेहपुर और नागौर में रात का पारा पांच डिग्री और इससे आस-पास रहा। सीकर में 5.8, नागौर में 5.3 और फतेहपुर में 5.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

जयपुर : सुबह 7 बजे तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज

जयपुर में भी सर्दी का असर जारी है। रात के समय चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सोमवार सुबह 7 बजे शहर का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे जयपुर शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।।

इन शहरों में न्यूनतम तापमान

अलवर : 9
पिलानी : 8.5
चित्तौडगढ़ : 8.2
डबोक : 8.5
जोधपुर : 9.9
चूरू : 7.9
अंता बारां : 7.9
जालौर : 8.1
करौली : 7.6
दौसा : 6.4
लूणकरणसर : 6.8
झुंझुनूं : 9.1।

Updated on:
17 Nov 2025 07:09 am
Published on:
17 Nov 2025 07:09 am