Weather Update : मौसम विभाग ने आज शनिवार 4 अक्टूबर को 14 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर 90 मिनट में बारिश की संभावना है।
Weather Update : मौसम विभाग ने आज शनिवार 4 अक्टूबर को 14 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 90 मिनट में टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बाडमेर, जालौर जिले और आस-पास के क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली, मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही 20-30 KMPH रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। 5 अक्टूबर और 6 अक्टूबर को करीब करीब पूरे राजस्थान में आंधी-बारिश होगी। 7 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल के साथ बारिश-आंधी चलने की संभावना है। पर मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 8 अक्टूबर से मौसम पलट जाएगा और बारिश से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में बीते 24 घंटे में दिन का सबसे अधिक तापमान फलोदी में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे अधिक बारिश नागौर जिले के खींवसर में 68 M.M. दर्ज की गई।
जयपुर में धूप निकली हुई है। पर तेज हवा की वजह से गर्मी कम है। जयपुर में आज दोपहर 3 बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह 8 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस प्रकार करीब 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया। वहीं आज जयपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।