जयपुर

Weather Update : मानसून की ट्रफ लाइन एक्टिव, जानें 23-24-25 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction है कि मानसून की ट्रफ लाइन जैसलमेर व अजमेर में एक्टिव हो गई है। जानें राजस्थान में 23-24-25 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम।
2 min read
Weather Update Monsoon, monsoon 2024

Weather Update : राजस्थान में एक बार फिर से मानसून अपने पूरे शबाब पर है। मानसून की ट्रफ लाइन एक्टिव हो गई है। मानसून की ट्रफ लाइन आज 22 जुलाई को जैसलमेर व अजमेर से गुजर रही है। कम दबाव का क्षेत्र आज पूर्वी मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है। इस आधार पर जानें 23-24-25 जुलाई को मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग का अलर्ट है कि 23-24 जुलाई को भरतपुर-जयपुर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। 24-25 जुलाई को कोटा, उदयपुर व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। बीकानेर संभाग में 23 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होगी तथा आगामी 4-5 दिन कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

मानसून सीजन में सामान्य बारिश 6 फीसदी ज्यादा होने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज से 25 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में 21 जुलाई तक औसत बारिश 154.8MM होती है, जबकि इस बार अब तक केवल 153.3MM ही बारिश हुई। इस तरह अब तक सामान्य से 1 फीसदी कम बारिश हुई है। वैसे राज्य में मानसून सीजन में सामान्य बारिश 435.6MM होती है, इस बार 6 फीसदी ज्यादा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -

राजस्थान में आज से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना

राजस्थान के कुछ भागों में आज से ही बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। आज उदयपुर व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। आने वाले 48 घंटों में भरतपुर-जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ स्थानों पर उमस भरी गर्मी की परिस्थितियां बनी रहने की संभावना हैं। जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आज मेघगर्जन व तेज बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
22 Jul 2024 07:20 pm
Published on:
22 Jul 2024 07:20 pm
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत