इस संबंध में राजस्व विभाग के नए आदेशनुसार, सरकार ने राजस्थान भू-राजस्व नियम 1957 के नियम 12(1) को संशोधित किया है। जिसमें प्रावधान है कि पटवारी अपने क्षेत्र में उस गांव में निवास करेगा, जो कि कलेक्टर द्वारा उसका मुख्यालय मुकर्रर किया गया हो, जब तक कि उसने अपने क्षेत्र के बाहर रहने की लिखित अनुमति कलेक्टर से न ले ली हो।