जयपुर

Weather Update : बर्फीली हवाओं से राजस्थान में बढ़ी ठंड, जानें अगले सप्ताह कैसा होगा मौसम

Weather Update : उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से राजस्थान के कुछ शहरों में ठंड बढ़ गई है। राजस्थान के 13 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। जानें अगले सप्ताह कैसा होगा मौसम।

less than 1 minute read
फोटो - ANI

Weather Update : उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से राजस्थान के कुछ शहरों में ठंड बढ़ गई है। राजस्थान में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। उत्तरी हवाओं के असर से राज्य के 13 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें

Ajmer Crime : अजमेर में आधी रात में कार सवार युवती ने मचाया ‘बचाओ, बचाओ’ का शोर, मची अफरा-तफरी

तीन शहरों में रात का पारा करीब 7 डिग्री दर्ज

मौसम केन्द्र के अनुसार शनिवार को 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई शहरों में दो से पांच डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तीन शहरों में रात का पारा सात डिग्री और इसके आस-पास दर्ज हुआ। सीकर में न्यूनतम तापमान सात, फतेहपुर में 7.4 और दौसा में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले एक सप्ताह मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं

मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह इसी तरह का मौसम, सर्दी रहने और तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई है।

जयपुर : सर्द हवाओं से मौसम हुआ ठंडा

जयपुर में आज सुबह-सुबह सर्द हवाओं से मौसम ठंडा हो गया। इन हवाओं के चलते सूरज की तपिश में कुछ नरमी महसूस की जा रही है। सुबह 8 बजे जयपुर का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं जयपुर का रविवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में ग्राम पंचायतों और निकायों का बदला नक्शा, आज खत्म होगा इन छह नगर निगमों का कार्यकाल

Updated on:
09 Nov 2025 08:52 am
Published on:
09 Nov 2025 08:46 am
Also Read
View All

अगली खबर