जयपुर

Weather Update: राजस्थान में इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें क्यों?

Rajasthan Winter: राजस्थान में इस बार मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और नई भविष्यवाणी कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2024, 4:27 PM IST
Rajasthan Winter

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस बार मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। भीषण गर्मी के बाद मानसून सक्रिय होते ही प्रदेशभर में भारी बारिश ने कहीं खूब कहर बरपाया तो कहीं सूखी पड़ी नदियों में पानी आने से खुशियां छलक पड़ी। माना जा रहा है कि भारी बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है और अक्टूबर के अंत तक बना रहेगा। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और नई भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग की मानें तो इस साल राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ऐसे में यह तो साफ है कि ठंड प्रदेशवासियों को परेशान करेगी।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन डब्ल्यूएमओ का कहना है कि राजस्थान सहित देशभर में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इतना ही नहीं, इस साल सर्दियों के मौसम की अवधि भी बढ़ेगी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने भी कड़ाके की ठंड को लेकर भविष्यवाणी की थी।

प्रदेश में पहले भीषण गर्मी, अब भारी बारिश

बता दें कि मई और जून के महीने में राजस्थान के कई इलाकों में पारा 50 डिग्री पार कर गया था। रेगिस्तानी इलाकों में तो हालात ऐसे बन गए थे कि तेज धूप में कहीं पापड़-रोटी सिक गई थी, तो कहीं चावल तक उबल गए थे। लेकिन, जब भारी बारिश का दौर शुरू हुआ तो ऐसे इलाके चेरापूंजी बन गए। अब सर्दियों के दिनों में कड़ाके की ठंड परेशानी बढ़ाने वाली है।

क्यों पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

दरअसल, ला नीना अल नीनो के उलट एक प्राकृतिक मौसम पैटर्न है, जिसमें प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्सों में समुद्र का तापमान सामान्य से कम ठंडा होता है। ला नीना की वजह से देशभर में मानसूनी मौसम लंबा खींचता है और सामान्य से अधिक वर्षा होती है। जैसा की इन दिनों देखने को भी मिल रहा है।

इस साल सितंबर-नवंबर के बीच ला नीना की स्थिति बनने की 55 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में अक्टूबर के अंत तक बारिश की संभावना है। अक्टूबर से फरवरी 2025 तक ला नीना के 60 प्रतिशत मजबूत होने की उम्मीद है। ऐसे में इस साल सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ेगी और सर्दियों की अवधि भी बढ़ेगी।

Also Read
View All
जयपुर में सिर्फ 48 घंटे में कटे 6 हज़ार से भी ज़्यादा चालान, नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

मां जयपुर की डिप्टी मेयर, तो MBA बेटी बनीं सरपंच, कॉर्पोरेट करियर छोड़ अब करेंगी गांव की सेवा 

दिवाली पर जयपुर के 150 वार्डों में सफाई का बड़ा खेल! 3 हजार कर्मचारी लगाने थे, हजार भी नहीं पहुंचे

राजस्थान में जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए BJP का बड़ा दांव, 30-32 जिलों में जीत का दावा; इन जिलों में फंस सकता है बहुमत का गणित

जयपुर स्थापना दिवस: 7 दशक से विकास यात्रा का सहभागी रहा राजस्थान पत्रिका, पढ़ें उनकी कहानी जिन्होंने गुलाबी नगरी को दिलाई खास पहचान