जयपुर

Rain Alert: राजस्थान में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं होगी सक्रिय! यहां भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय होने से इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
less than 1 minute read
Aug 11, 2025
RAJASTHAN RAIN
Photo- Patrika Network

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मानसून (Rajasthan Monsoon) एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन (Monsoon Traff Line) अमृतसर, चंडीगढ़ (सामान्य से उत्तर की ओर) से होकर गुजर रही है। जिससे राज्य के अधिकांश भागों में पश्चिमी हवाएं प्रभावी है। इसके प्रभाव से आगामी 3-4 दिन प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी जारी रहने की संभावना है।

14-15 अगस्त को बारिश की आशंका

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 14 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अगस्त से (Rajasthan Rain) बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कोटा, बारां, झालावाड़ और बूंदी जिलों में 15 अगस्त, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिलों में 16 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश (Heavy rain) होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

वहीं, विभाग ने अगले 120 मिनट में (IMD Alert) जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, झुंझुनू, बारां, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर, अजमेर, सीकर, कोटा, धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा हवा (20-30 kmph) चलने की आशंका जाहिर की है।

बारां में हुई सर्वाधिक बारिश

पूर्वी राजस्थान में सोमवार को कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा अटरू (बारां) में 50.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Updated on:
11 Aug 2025 07:49 pm
Published on:
11 Aug 2025 06:24 pm
Also Read
View All
Rajasthan: क्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष, मचा बवाल, गुस्साए लोगों ने 7 घंटे तक किया थाने का घेराव

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए 10,245 वार्डों की ‘आरक्षण लॉटरी’ जारी, जयपुर सहित पूरे राज्य में बदला चुनावी गणित

राजस्थान सरकार की ‘ट्रांसफर लिस्ट’ पर बड़ी गफलत, आदेश जारी होने के तुरंत बाद लिए वापस, जानें क्या थी बड़ी वजह

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, CJP के आशुतोष रांका ने कहा- स्कूल ठीक करो या हमें गिरफ्तार करो

राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल