जयपुर

Rain Alert: हीटवेव के बाद अब राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, 14-15 मार्च को आएगी आंधी और बारिश

Weather Forecast: राजस्थान में गर्मी से राहत के संकेत ​मिले हैं। 12 मार्च से तापमान में गिरावट आगएी और 14-15 मार्च को आंधी-बारिश की संभावना।

1 minute read
Mar 10, 2026
Rajasthan Weather Alert, Rajasthan Rain Forecast, IMD Weather Warning Rajasthan, Western Disturbance Rajasthan, Rain and Hailstorm Rajasthan, Orange Alert Rajasthan Weather, Yellow Alert Rajasthan, Thunderstorm Warning Rajasthan, Rajasthan Weather Today, Heavy Rain Alert Rajasthan, Rajasthan Weather Update, IMD Nowcast Rajasthan, Rajasthan Farmers Crop Damage, Hailstorm News Rajasthan, Weather News Rajasthan
IMD Rain Alert – File Photo – Patrika

Weather Update: जयपुर. राजस्थान में गर्मी से राहत के संकेत ​मिले हैं। 12 मार्च से तापमान में गिरावट आएगी और 14-15 मार्च को आंधी-बारिश की संभावना।

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जो सामान्य से 4 से 10 डिग्री अधिक है। बीते 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि 11 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं हीटवेव जैसी स्थिति भी बन सकती है, जिससे लोगों को दिन के समय तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि 12 मार्च से प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट शुरू हो सकती है। वहीं 14 और 15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Updated on:
11 Mar 2026 09:20 am
Published on:
10 Mar 2026 09:22 pm