जयपुर

Mousam : जब चली ठंडी हवा…अचानक बदला मौसम का मिजाज, शेखावाटी में रात का पारा 20° से नीचे

सितंबर के आखिरी दिनों में राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है। दिन में उमस और गर्मी के बाद सोमवार शाम हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने जयपुर समेत कई इलाकों में रात का मिजाज बदल दिया।
2 min read
• •
Sep 29, 2026
जयपुर के बापू नगर में बारिश के बाद टूटा पेड़। patrika photo
जयपुर के बापू नगर में बारिश के बाद टूटा पेड़। patrika photo

जयपुर। राजस्थान में मौसम ने गर्मी को अचानक झटका दे दिया। सोमवार की बारिश और ओलावृष्टि के बाद मंगलवार की सुबह हवा में ठंडक घुली नजर आई। जयपुर समेत कई इलाकों में सुबह मौसम सुहाना रहा, जबकि शेखावाटी में रात का पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

फागी में 36 एमएम बारिश दर्ज
जयपुर, बीकानेर, चूरू और शेखावाटी क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद रात के मौसम में अचानक बदलाव आया। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से रात में ठंडक बढ़ गई। सोमवार शाम को जयपुर में घने बादल छाने और तेज बारिश के बाद मौसम बदल गया था। शहर में शाम करीब 4 बजे अंधेरा छा गया और कई इलाकों में ओले भी गिरे। फागी में 36 एमएम, सांगानेर एयरपोर्ट पर 25 एमएम और जयपुर शहर में 23 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया।

बाड़मेर और जैसलमेर में भी राहत
मौसम में आए बदलाव का असर शेखावाटी क्षेत्र में ज्यादा देखने को मिला। सीकर सहित आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आई। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

आज सुबह मौसम हुआ खुशनुमा

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने की संभावना है। अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पश्चिमी राजस्थान में एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम बनने से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने और गर्मी का असर तेज होने का अनुमान है। प्रदेश में अगले चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

Updated on:
29 Sept 2026 03:57 pm
Published on:
29 Sept 2026 03:57 pm