जयपुर

Monsoon Withdrawal 2025: राजस्थान से मानसून की विदाई कब? IMD ने दिया ये संकेत

Rajasthan Monsoon Withdrawal 2025: राजस्थान में इस बार मानसून पूरी तरह मेहरबान रहा है। हालांकि, अब सवाल ये है कि राजस्थान से मानसून की विदाई कब होगी?

2 min read
Sep 09, 2025
राजस्थान में बारिश। पत्रिका फाइल फोटो

Rajasthan Monsoon Withdrawal: जयपुर। राजस्थान में इस बार मानसून पूरी तरह मेहरबान रहा है। इस मानसून सीजन में अब तक कुल 693.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। प्रदेश में भारी ​बारिश के चलते इस बार 437 बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं। वहीं, बरसों से सूखी पड़ी कई नदियों में भी पानी की आवक हुई। हालांकि, अब सवाल ये है कि आखिर राजस्थान से मानसून की विदाई कब होगी?

दरअसल, 1 अक्टूबर से पहले राजस्थान से मानसून पूरी तरह विदा हो जाता है। लेकिन, इस बार 10 सितंबर से मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने भी इसके संकेत दिए है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में पूरे वेग से बह रही यह नदी, 9 साल बाद पुलिया डूबी, खुशी से खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे

कल से बारिश की गतिविधियों में आएगी तेजी से कमी

अभी राजस्थान के ऊपर बना अवदाब और तीव्र होकर पाकिस्तान व आसपास के लगे राजस्थान, भुज क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। ऐसे में साफ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के शेष अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी आएगी। ऐसे में संभावना है कि 17 सितंबर बाद मानसून की विदाई का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो अक्टूबर में ही सबसे ज्यादा बार प्रदेश से मानसून विदा हुआ है।

कब होती है मानसून की आधिकारिक विदाई?

मौसम विभाग के मुताबिक 15 सितंबर से पूर्वी राजस्थान और 30 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान से दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की आधिकारिक रूप से विदाई होती है। हालांकि, वेदर सिस्टम एक्टिव होने के वजह से प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना र​हती है।

10 साल में सिर्फ एक बार सितंबर में गया था मानसून

आमतौर पर 1 अक्टूबर से पहले प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाती है। लेकिन, पिछले 10 साल के आंकड़ों की बात करें तो सिर्फ एक बार ही सितंबर महीने में मानसून की विदाई हुई है। इसके अलावा लगातार 14 साल तक अक्टूबर में ही राजस्थान से मानूसन विदा हुई है। अब देखना यह है कि इस बार सितंबर में विदा होगा या फिर अक्टूबर में मानसून की विदाई होगी।

कब-कब हुई मानसून की विदाई?

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2015 में 29 सितंबर, 2016 में 12 अक्टूबर, 2017 में अक्टूबर, 2018 में 1 अक्टूबर, 2019 में 11 अक्टूबर, 2020 में 6 अक्टूबर, 2021 में 9 अक्टूबर, 2022 में 3 अक्टूबर, 2023 में 3 अक्टूबर और 2024 में 5 अक्टूबर को राजस्थान से मानसून विदाई हुआ था।

ये भी पढ़ें

Jawai Dam: 69 साल में 10वीं बार छलका पश्चिमी राजस्थान का मरुसागर, 3 जिलों में खुशियों की लहर

Also Read
View All
रमजान में मिली बड़ी सौगात: राजस्थान में यहां बना दुबई-तुर्की की मस्जिदों जैसा 95 फीट ऊंचा ‘मॉडर्न मस्जिद’, जानें क्या-क्या मिलेगी सुविधा

राजस्थान में SOG का बड़ा ऑपरेशन: 250 से अधिक संदिग्धों पर गिरफ्तारी की तलवार, हाईकोर्ट LDC भर्ती में मचेगा हड़कंप

Rajasthan Weather: 38.3 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने कर दी लेटेस्ट भविष्यवाणी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर में दर्दनाक हादसा, JJM घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की पत्नी की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

Rajasthan: होटल के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग पर बोले अशोक गहलोत, गिनाए जिलों के नाम, मुख्यमंत्री पर किया तीखा प्रहार

अगली खबर