जयपुर

बेटी के साथ स्कूटी से जा रही महिला की चेन छीनी… गिरते-गिरते बची, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Jaipur Chain Snatching: जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में दिनदहाड़े वारदात, महिला थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ पूरा घटनाक्रम, पुलिस और लोगों ने नहीं की मदद
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jul 2025, 6:07 PM IST
Feature image

जयपुर। शहर के मानसरोवर इलाके में दिनदहाड़े स्कूटी पर जा रही एक महिला की लुटेरा चेन छीन ले गया। वारदात के दौरान महिला के साथ स्कूटी पर उसकी सात साल की बेटी भी थी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से एक बार तो दोनों मां-बेटी स्कूटी से गिरते-गिरते बची। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुई।

बेटी को स्कूल से ला रही थी

जानकारी के अनुसार पीड़िता प्रेरणा जैन मानसरोवर की निवासी है। दोपहर में वह 7 वर्षीय बेटी को पास ही स्थित निजी स्कूल से घर लेकर आ रही थी। इसी दौरान महिला थाने से मात्र 50 मीटर दूर उसकी स्कूटी के पीछे से एक बाइक सवार आया और गले से चेन झपटकर फरार हो गया।

पीछा किया, लेकिन हो गया फरार

प्रेरणा ने बताया कि बाइक सवार पीछे से आया था। इसलिए वो ज्यादा देख नहीं पाई। लेकिन उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और बिना हेलमेट के था। वारदात के बाद लुटेरे का पीछा भी किया लेकिन वह भीड़भाड़ में फरार हो गया।

नहीं मिली मदद

प्रेरणा ने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े उनके साथ ऐसी वारदात हुई लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। घटनास्थल से महिला थाना भी कुछ ही दूरी पर था। उनका आरोप है कि उन्होंने एक पुलिसकर्मी से मदद भी मांगी लेकिन वह भी टाल गया।

Updated on:
22 Jul 2025, 6:07 PM IST
Published on: