
जयपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में बुधवार को एक महिला की पीठ से सोलह किलो का ट्यूमर निकाला गया। महिला पिछले आठ साल से लगातार बढ़ रहे इस ट्यूमर से काफी परेशान थी।
जटिल ऑपरेशन के बाद ट्यूमर निकालने में सफलता
एसएमएस अस्पताल के बोर्न ट्यूमर के सात चिकित्सकों की टीम ने करीब दो घंटे चले इस इस जटिल ऑपरेशन के बाद ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की। इस दौरान मरीज को चार यूनिट रक्त भी चढ़ाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार टोंक जिले के रूपवास निवासी रमेश योगी ने बताया कि उसकी पत्नी भूली देवी (28) इस बीमारी से परिवार लंबे समय से परेशान थी। दो बच्चों की मां भूली देवी का इस बीमारी के कारण वजन भी काफी बढ़ गया था, जो उनकी तकलीफ को और भी बढ़ा रहा था।
ऑपरेशन के बाद वजन रह गया 35 किलो
ऑपरेशन टीम का नेतृत्व कर रहे प्रोफेसर पंकज जैन ने बताया कि 28 साल की भूलीदेवी प्लेक्सीफार्म न्यूरो फइब्रेमेटोसिस नाम की बीमारी से ग्रसित है। इस तरह के मामलों में ट्यूमर शरीर की एनर्जी को बड़ी मात्रा में सोख कर बढ़ता जाता है।
इसी कारण भूली देवी का शरीर कमजोर होता गया और ट्यूमर बढ़ता गया। ऑपरेशन से पहले इस महिला का वजन करीब 51 किलो था, जो ऑपरेशन के बाद घटकर 35 किलो रह गया।
मां बनी हैवान! डेढ़ साल की बेटी के साथ किया ये खौफनाक काम , फिर उठा लिया ऐसा कदम