जानकारी के अनुसार ओडेला गांव निवासी छीतरिया बाथम की रिश्तेदारी में किसी की मृत्यु हो गई थी। इस पर सोमवार सुबह वह परिजनों को साथ लेकर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया था। पत्नी सुमन (30) के 7 माह की गर्भवती होने के कारण घर पर ही छोड़ गए थे। इसके साथ डेढ़ वर्ष की बेटी नंदिनी भी घर पर ही रह गई थी। शाम करीब 4 बजे परिजन वापस आए तो घर का दरबाजा बंद मिला। आवाज देने के बाद भी गेट नहीं खुला तो छत के रास्ते से परिजन अंदर घुसे। जहां सुमन का शव फांसी के फंदे से लटका मिला व बेटी नंदिनी का शव जमीन पर पड़ा मिला।