जयपुर

वाओ वुमन लीग में महिलाओं ने दिखाया अपना हिडन टैलेंट

यादों से जुड़ गया डब्ल्यूडब्ल्यूएल, दिखी शानदार बॉलिंग और बैटिंग
2 min read
• •
Updated: 2 Apr 2018, 1:35 PM IST
wow women league

जयपुर . पत्रिका प्लस ने रविवार को शहर की महिलाओं में छिपे क्रिकेट के हुनर को मैदान पर उतारा। महिलाओं के हाथों में बैट क्या आया, उन्होंने तो रनों की बरसात कर दी। गेंद को बाउंडरी के बाहर भेजने का हुनर उनमें बखूबी नजर आया। मौका था, वाओ वुमन लीग का, जिसमें महिलाओं ने एक शानदार क्रिकेट मैच को एंजॉय किया। इस टी-१० मैच में पत्रिका थ्रिलर्स ने जहां शानदार बैटिंग का प्रदर्शन किया, वहीं स्मैशर्स ने एक के बाद एक कैच लपक कर खेल में रोमांच बनाए रखा। थ्रिलर्स की निताशा चोरडि़या ने सात चौके लगाकर सभी को चौंकाया, तो वहीं स्मैशर्स की कैप्टन अलका बत्रा ने नाबाद ३४ रन बनाए। मैच के बाद दोनों टीम मेम्बर्स ने म्यूजिक पर भी खूब एंजॉय किया।

सुपर ओवर का रोमांच

इस टी- 10 मैच में सुपर ओवर का भी खास रोमांच देखने को मिला। सुपर ओवर में हर बॉल पर डबल रन मिलने के उत्साह को दुगना कर दिया। दोनों ही टीमों ने सुपर ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन गेन किए। चेहरे पर ट्रॉफी मिलने की खुशी विनिंग टीम थ्रिलर्स ने जैसे ही ट्रॉफी ली, सभी मेम्बर्स के चेहरे खुशी से खिल उठे। टीम मेम्बर्स को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उन्होंने मैच जीता और वाओ वुमन लीग पर कब्जा जमाया।

एेसे जताई खुशी

अदिति खंडेलवाल ने कहा खेल के दौरान बहुत सभी प्लेयर्स ने अपना बेस्ट दिया। इस दौरान नए लोगों से मिलना और क्रिकेट का फन लाजवाब रहा।

वही निवेदिता सारदा ने बताया की इस मैच के दौरान मैंने बचपन के दिन को याद किया। पहले मैं बैटमिंटन खेलती थी, लेकिन बाद में खेल मैदान से नाता टूट गया। इतने सालों बाद मैच खेला तो अच्छा लगा

वीमेन ऑफ़ द मैच बनी निताशा चोरडिय़ा का कहना है की मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं था कि मेरा परफॉर्मेंस था। लेकिन सभी के उत्साह ने मेरा हौसला भी बढ़ा दिया। फिर मैंने अपना १०० प्रतिशत दिया और खेल-खेल में 'वुमन ऑफ द मैच' बन गई।

वही हिमानी शर्मा ने बताया की यह मैच इसलिए भी यादगार रहा, क्योंकि जिस मैदान में हम खेले थे, वह मेरे पापा का प्ले ग्राउंड था।

डॉ. अंजलि फाटक ने कहा की बहुत सालों के बाद खेलने का मौका मिला। नए लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगा।

इस मौके पर चीफ गेस्ट कमल शेखावत ने इस इनिशिएटिव की सराहना करने के साथ महिलाओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। इनके अलावा स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंटरप्रेन्योर साईं गिरधर, टीटू तनवानी और महावीर स्कूल के कन्वीनर राकेश जैन भी मौजूद थे।

Published on: