वोल्टेज में उतार चढाव के चलते विद्युत उपकरण खराब होने से भी निगम उपभोक्ताओं को नुकसान हो रहा है| लाईनों व ट्रान्सफार्मर में खराबी होने पर ग्रामीणों को अपने स्तर पर प्रयास कर ठीक करवाना पड़ता है| ग्रामीण पतराम सुथार, प्रमोद कुमार, महावीर सुथार, दारा सिंह, जगतार सिंह आदि का कहना है कि वे गांव में सिंगल फेस ट्रान्सफार्मर लगाने के लिये पिछले दो वर्ष से गांव में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजदूगी में लगने वाले शिवरों में व निगम अधिकारियों से मांग कर चुके हैं परन्तु आश्वासनों के अलावा कोई कार्यवाही नहीं हुई| इन ग्रामीणों का कहना है कि यदि निगम द्वारा शिघ्र नये ट्रान्सफार्मर नहीं लगाये गये तो आन्दोलन किया जायेगा|