जयपुर

Ayurvedic Excellence Center: जयपुर में तैयार हुआ दुनिया का पहला आयुर्वेदिक एक्सीलेंस सेंटर, नकली दवाओं पर लगेगी लगाम

Ayurvedic Medicine System: आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की शुद्धता, गुणवत्ता और वैज्ञानिक प्रमाणिकता सुनिश्चित करने की दिशा में जयपुर एक नई उपलब्धि जोड़ने जा रहा है।

less than 1 minute read
Feb 07, 2026
जयपुर में तैयार हुआ दुनिया का पहला आयुर्वेदिक एक्सीलेंस सेंटर। फोटो: पत्रिका

जयपुर। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की शुद्धता, गुणवत्ता और वैज्ञानिक प्रमाणिकता सुनिश्चित करने की दिशा में जयपुर एक नई उपलब्धि जोड़ने जा रहा है। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में दुनिया का पहला आयुर्वेदिक एक्सीलेंस सेंटर पूरी तरह तैयार हो गया है, जिसका शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव इसका उद्घाटन करेंगे।

करीब 9.32 करोड़ रुपए की लागत से विकसित इस अत्याधुनिक सेंटर में आयुर्वेदिक औषधियों और औषधीय पौधों की शुद्धता, गुणवत्ता, प्रभावशीलता और मानकीकरण के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इस अवसर पर संस्थान की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में स्वर्ण जयंती समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें देशभर से आयुर्वेद विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, शिक्षाविद् और शोधकर्ता भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें

Gold-Silver Prices: सोने-चांदी महंगे… डूंगरपुर के 14 गांवों में आदिवासी समाज ने लिया बड़ा फैसला

बाजार में उपलब्ध आयुर्वेदिक उत्पादों की होगी जांच

यहां देशभर से एकत्र किए गए 80 प्रमुख औषधीय पौधों के प्रमाणिक नमूनों के आधार पर बाजार में उपलब्ध आयुर्वेदिक उत्पादों की वैज्ञानिक जांच की जाएगी। इससे नकली, मिलावटी और घटिया दवाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

जानें क्यों खास है यह सेंटर?

सेंटर की प्रमुख विशेषता डीएनए बैंक, जीनोम सीक्वेंसिंग लैब और डिजिटल डेटा बेस है, जिसमें औषधीय पौधों की जैविक पहचान, गुण और औषधीय प्रभाव से जुड़ी जानकारी संकलित की जाएगी। यह डेटाबेस भविष्य के शोध और नवाचार को मजबूती देगा।

आयुर्वेद में जयपुर की बड़ी उपलब्धि

द्रव्यगुण विभाग के अनुसार यह सेंटर गुणवत्ता नियंत्रण का राष्ट्रीय केंद्र बनने के साथ आयुर्वेदिक अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप्स को तकनीकी सहयोग देगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना जयपुर को ग्लोबल आयुर्वेद हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्यघर योजना से राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं को हो रहा डबल फायदा

Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर