जयपुर

Jaipur Death Case: जयपुर में रिंग रोड से कूदा युवक, मौके पर ही मौत; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

Jaipur News: जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने रिंग रोड से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद अफरा-तफरी सी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

less than 1 minute read
Jun 14, 2026
Jaipur Death Case
मौके पर मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़। फोटो: पत्रिका

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने रिंग रोड से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद अफरा-तफरी सी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मुहाना थाना पु​लिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक कपूरवाला अंडरपास रिंग रोड पर सुबह करीब 9.30 बजे युवक आकर खड़ा हुआ। कुछ देर रुकने के बाद युवक ने रिंग रोड छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक का सिर फट गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। राह चलते लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर युवक ने खुदकुशी क्यों की?

खबर अपडेट की जा रही है...

Published on:
14 Jun 2026 10:54 am