-9 परीक्षा केन्द्रों पर 2660 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल-आरएएस (प्रारम्भिक) परीक्षा आज, तैयारियां पूर्ण
जैसलमेर. प्रदेश की सर्वाधिक प्रतिष्ठापूर्ण सेवाओं में से एक राजस्थान प्रशासनिक सेवा में सफलता हासिल करने की उम्मीद से सरहदी जैसलमेर जिले के 9 परीक्षा केन्द्रों में 2660 परीक्षार्थी जुटेंगे। परीक्षा रविवार को होगी। उधी, राजस्थान लोकसेवा आयोग अजमेर के दिशा- निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक की अवधि के लिए अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर एक सत्र में आयोजित होने वाली आरएएस परीक्षा के आयोजन के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए नियुक्ति किए गए समस्त समन्वयक, उप समन्वयक, केन्द्राधीक्षक और अन्य सभी संबंधित अधिकारियों तथा कार्मिकों को परीक्षा के आयोजन के लिए परीक्षा संबंधी अनुदेश व दिशा निर्देशों ंका पालन करने की सख्त हिदायत दी हैं। जिला मुख्यालयों पर स्थापित किए गए परीक्षा केन्द्रों पर कानून एवं शांति सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए संपूर्ण पुलिस व्यवस्था के दायित्व के निर्वहन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर को इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कंट्रोल रुम स्थापित
संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के आयोजन एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला कलक्टर कार्यालय जैसलमेर में नियंत्रण कक्षा स्थापित किया गया है, जिसके दूरभाष नम्बर 02992 -252201 तथा राजस्थान लोकसेवा आयोग अजमेर के लिए स्थापित किए गए कंट्रोल रुम का दूरभाष नम्बर 0145-2635200 तथा 2635212 है। ये नियंत्रण कक्ष परीक्षा के दौरान प्रात: 8 बजे से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगें।
जिला मुख्यालय पर ये स्थापित होगें परीक्षा केन्द्र
जिला मुख्यालय पर अलग-अलग स्थानों पर 09 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए है। एसबीके राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर (पुराना परिसर ) कोड नम्बर 01 परीक्षा केन्द्र स्थापित किया गया है, जिसके कॉन्ट्रेक्ट टेलीफोन नम्बर 02992 -252350 व मोबाइल नम्बर 8890112825 हैं। परीक्षा केन्द्र पर 360 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दी जाएगी। इसी तरह से राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुथारपाड़ा जैसलमेर,कोड नम्बर 6 परीक्षा केन्द्र रहेगा, जिसके टेलीफोन नम्बर 02992 -252862 व मो. नम्बर 7742209220 हैं तथा इस परीक्षा केन्द्र पर 150 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
कहां कितने विद्यार्थी
-किशनीदेवी मगनीराम मोहता राजकीय गल्र्स सी.सैकण्डरी स्कूल- 380 परीक्षार्थी
-सेन्टपॉल स्कूल - 350 परीक्षार्थी
-अमर शहीद सागरमल गोपा राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल- 350 परीक्षार्थी
-राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) - 150 परीक्षार्थी
-मिश्रीलाल सांवल राजकीय बालिका महाविद्यालय -380 परीक्षार्थी
-एसबीके राजकीय महाविद्यालय - 350 परीक्षार्थी
-स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल - 180 परीक्षार्थी
परीक्षा देने जाने से पहले इन पर दें विशेष ध्यान
-ई-प्रवेश-पत्र प्रोविजनल है, परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने से पूर्व अपनी पात्रता के बारे में संतुष्ट हो जाना चाहिए
-फोटो पहचान-पत्र के लिए आवश्यक मूल दस्तावेज जैसे -मतदाता पहचान कार्ड, आधार कार्ड, पेनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि ।
-पहचान प्रमाण-पत्र की छायाप्रति मान्य नहीं होगी।
-परीक्षा केन्द्र पर ई-एडमिट कार्ड, नीली स्याही का पारदर्शी बाल पेन व अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र ,2.5 गुणा 2.5 साईज का नवीनतम रंगीन फोटो अभ्यर्थी उपस्थिति पत्रक पर चिपका कर साथ लाएं।
-परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारम्भ होने 10 मिनट के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
-परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में अपने लिए निर्धारित सीट पर ही बैठे, अन्य सीट पर बैठने पर उनकी अनुपस्थिति दर्ज की जा सकती है।
-पुरुष अभ्यर्थी आधी आस्तीन के शर्ट, टीशर्ट, कुर्ता,पेंट, पायजामा और हवाई चम्पल या स्लीपर पहनकर आएंगे।
-महिला परीक्षार्थी सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता या ब्लाउज, हवाई चम्पल, स्लीपर पहन कर व बालों में साधारण रबड़ बैण्ड लगा कर परीक्षा केन्द्र पर आएगी।
पुख्ता प्रबंध
परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय पर जिला प्रषासन स्तर पर संपूर्ण परीक्षा आयोजन व्यवस्थाओं और कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध में सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किए गए है। परीक्षा को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ पारदर्षिता एवं गंभीरतापूर्वक बेहतरीन ढंग से सफलतापूर्वक आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
-ओम कसेरा, जिला कलक्टर, जैसलमेर