
जैसलमेर. बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान बॉर्डर पार करके आए एक घुसपैठिए को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है, घुसपैठिए का नाम मोहम्मद इकबाल बताया जा रहा है। बीएसएफ जवानों ने तनोट सरहद के पास कार्रवाई करके इस घुसपैठिए को पकड़ा।
जैसलमेर-पिलर नंबर 616 और 617 के बीच 139वीं वाहिनी बीएसएफ के जवानों ने इस घुसपैठिया को पकड़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार वहपाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला बताया जा रहा है। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद इकबाल को रामगढ़ पुलिस को सौंपा। अब संयुक्त सुरक्षा एजेंसिया इकबाल से पूछताछ करेंगी।