5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में दल बदलने का ‘खेल’ परवान पर, अब भाजपा के नेता-पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ पकड़ा कांग्रेस का ‘हाथ’

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
congress bjp

जयपुर।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां इन दिनों परवान पर हैं। जीत का सहारा किसके माथे पर बंधेगा ये देखना दिलचस्प रहेगा लेकिन उससे पहले नेताओं के दाल बदलने का सिलसिला ज़ोर पकड़े हुए हैं। चुनाव से ऐन पहले नेताओं कई सालों तक सेवा करने के बाद पार्टी का दामन छोड़ दूसरी पार्टी का साथ थाम रहे हैं। इसी क्रम में जयपुर शहर रैगर महापंचायत के प्रधान मांगीलाल और पूर्व प्रधान वासुदेव पंचायत के अन्य पदाधिकारियों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार नसीराबादी के नेत्तृत्व में यह कार्यक्रम घाटगेट स्थित रैगरों की कोठी पर दोपहर एक बजे आयोजित किया गया। इस मौके पर रामगंज ब्लॉक कांग्रेस से पीसीसी सदस्य रफीक खान भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में रैगर समाज के 25 युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई तथा कांग्रेस में शामिल होने पर रैगर समाज का आभार जताया।

... इधर गहलोत बोले- 'सात दिसंबर को भाजपा की विदाई तय'
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सरकारी घोषणाओं का अब कोई असर नहीं होने वाला है, जनता इनकी विदाई का मन बना चुकी है और सात दिसंबर को इस पर मुहर लग जाएगी। गहलोत ने कहा कि चुनावी आचार संहिता लगने से पहले किस तरह इलेक्शन कमीशन के जरिए खेल हुआ। चुनाव तारीखें घोषित करने में राजनीति की गई। पीएम की अजमेर की सभा में किसानों को फ्री बिजली देने की घोषणा की गई। इन सबसे अब कुछ होने वाला नहीं है। इससे पहले सीएम एक महीने से लगातार घोषणाएं कर रही हैं। पांचवे साल के आखिर में जनता को लुभाने की कोशिश की गई ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा।

गहलोत ने एक बयान में कहा कि योजनाओं के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है उनके भोजन पानी की व्यवस्था की गई। सरकारी पैसे का ऐसा दुरुपयोग आज तक देखने को नहीं मिला। हाईकोर्ट की फटकार लगी तब जाकर इनको रुकना पड़ा। सरकार ने हेलिकॉप्टर, प्लेन इन सबका मिसयूज़ किया। चुनाव जीतने के लिए मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने से पहले आप कोई घोषणा करो जनता इन बातों को समझती है। इनको गलतफ़हमी है कि जनता समझेगी नहीं। वो सब समझती है की आचार संहिता लागू हो रही है और आप घोषणा करने जा रहे हो इसका कोई असर नहीं पडऩे वाला। अब चुनाव की घोषणा हो चुकी है, हमारी पूरी तैयारी है, कांग्रेस की तैयारी बहुत पहले से हो रही है चाहे वो राजस्थान हो, मध्यप्रदेश हो, छत्तीसगढ़ हो, मिजोरम हो या तेलंगाना हो। माहौल कांग्रेस के पक्ष में है।

उन्होंने कहा कि देश के अंदर दो व्यक्ति राज कर रहे हैं एक ताक नरेंद्र मोदी और दूसरे अमित शाह। पूरा मुल्क देख रहा है कि दो लोग इस मुल्क में शासन कर रहे हैं। ये परिवारवाद की बातें करते हैं वो इनकी हताशा का प्रतीक है।