मोहनगढ़ क्षेत्र में सोमवार दोपहर को काणोद के पास अचानक रोड पर गाय के आ जाने से एक कार पलट ( Car Overturned in jaisalmer ) गई। हादसे में पांच जने घायल हो गए। सूचना ( road accident in jaisalmer ) मिलने के बाद 108 मौके पर पहुंची। ( jaisalmer crime news )
जैसलमेर
मोहनगढ़ क्षेत्र में सोमवार दोपहर को काणोद के पास अचानक रोड पर गाय के आ जाने से एक कार पलट ( Car overturned in jaisalmer ) गई। हादसे में पांच जने घायल हो गए। सूचना ( road accident in jaisalmer ) मिलने के बाद 108 मौके पर पहुंची। जहां से घायलों को मोहनगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्साधिकारी डॉ. के. आर. पंवार की देखरेख में उपचार शुरू किया गया।
यह है पूरा मामला ( Jaisalmer Crime news )
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस हेडकांस्टेबल बनवारी लाल, कांस्टेबल सतवीर मौके पर पहुंचे और घायलों से हादसे के बारे में जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक हितेश पुत्र शांति लाल उम्र 32 वर्ष निवासी बासनी जोधपुर अपने परिजनों के साथ तनोट दर्शन करने के बाद जैसलमेर से मोहनगढ़ होते हुए भड़ला की तरफ जा रहे थे। इस दौरान काणोद मोहनगढ़ के बीच सड़क पर अचानक से गाय आ गई। गाय को बचाने के फेर मेें कार बेकाबू होकर पलटी खा गई।
तीन बार पलटी कार... ( car accident )
हादसा इतना भीषण था कि कार तीन बार पलटी खा गई। हादसे के दौरान कार में सवार पांच व्यक्ति घायल हो गए। हितेश के सिर व चेहरे पर चोट आई। इसके अलावा दो महिलाओं व दो पुरुषों के हल्की चोटें आईं। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )
यह खबरें भी पढ़ें...