जैसलमेर

JAISALMER NEWS: सोशल मीडिया पर लिखा कुछ ऐसा,पुलिस थाने में मामला दर्ज

आपत्तिजनक टिप्पणी के दो अलग अलग मामलों को लेकर मोहनगढ़ पुलिस थाने में मामले दर्ज किए गए।
2 min read
Jun 23, 2018
Case filled to objectionable comments on social media
Case filled to objectionable comments on social media

जैसलमेर. मोहनगढ़ क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के दो अलग अलग मामलों को लेकर मोहनगढ़ पुलिस थाने में मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहनगढ़ थानाधिकारी महेन्द्रसिहं खींची ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट फेसबुक पर डालने को लेकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई, जिसमें मंडाऊ निवासी दिनेशपालसिंह पर विवादित फोटो डालकर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इसी प्रकार हुसैन खां उर्फ राजा हुसैन निवासी मण्डाऊ बांकलसर द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजन टिप्पणी करने पर आरोपित को गिरफ्तार करने को लेकर रिपोर्ट पेश की गई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक मगाराम सोलंकी को सोंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा

जैसलमेर. तुलसी गोशाला में निर्जला एकादशी के पावन पर्व एवं कामधेनु गोधाम मंदिर के पंचम स्थापना दिवस पर मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। तुलसी गोवर्धन निधि संस्थान की ओर से संचालित मूलसागर स्थित तुलसी गौशाला में निर्जला एकादशी के अवसर पर प्रात: काल 9 बजे समस्त गौवंश को हरा चारा खिलाया जाएगा एवं गौशाला में बछडों के लिए बाड़े का विस्तार कार्य शुरु किया जाएगा। इसी कड़ी में शाम साढ़े सात बजे गायत्री एवं दिया परिवार की ओर से दीप यज्ञ का आयोजन होगा। पंचम स्थापना दिवस पर मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा ।

सैनिक कल्याण अधिकारी 26 को सुनेंगे समस्याएं
जैसलमेर. जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल भोजराजसिंह राठौड़ 26 जून को ग्राम पंचायत मोकला में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर के दौरान पूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं आश्रितों की समस्याएं सुनेगें। निर्धारित तिथि को अटल सेवा केन्द्र मोकला में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Published on:
23 Jun 2018 12:05 pm