जैसलमेर

अन्नपूर्णा रसोई योजना का किया औचक निरीक्षण,इन व्यवस्थाओं की जांच…

अन्नपूर्णा रसोई योजना...आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं
2 min read
Jul 05, 2018
Inspection of the Annapurna rasoi yojna
Inspection of the Annapurna rasoi yojna

जैसलमेर. नगरपरिषद आयुक्त झब्बरसिंह चौहान ने अन्नपूर्णा रसोई्र योजना के रीको इण्डस्ट्रीज एरिया स्थित प्लांट व किचन का औचक निरीक्षण किया। स्वचालित मशीनों की ओर से भोजन तैयार करने की पूरी विधि की जानकारी लेते हुए दोपहर को तैयार होने वाले भोजन के मैन्यू का निरीक्षण किया। बुधवार को चपाती, नमकीन चावल, छोले का सब्जी और आलू की सब्जी तथा स्वीट राइस आदि व्यंजन के निर्माण बनते हुए देखा। आयुक्त चौहान ने निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए की चपाती की गुणवत्ता में अधिक सुधार की आवश्यकता है। इस दौरान किचन में साफ-सफाई एवं खाने की गुणवत्ता के संबंध में निर्देश दिए। उन्हें अवगत कराया गया कि कुक की ओर से बनाए गए टोपी ड्रेस, गल्बस, एप्रीन इत्यादि पहने हुए है। आयुक्त ने प्रयोग में किया जाने वाला पानी व साफ सफाई व खाने की गुणवत्ता के सम्बन्ध में निर्देश दिए और जानकारी ली कि बचे हुए पदार्थ को कचरा पात्र में डालकर निस्तारण किया जा रहा है या नहीं।

6 स्थानों में अन्नपूर्णा वेनों का संचालन
आयुक्त ने यह भी बताया कि वर्तमान में जैसलमेर शहर में 6 अन्नपूर्णा वेनों का संचालन किया जा रहा है। जिनकी प्वांइट ऑफ सेल हनुमान सर्कल, प्रताप मैदान पुराना बस स्टेण्ड, कलेक्ट्रेट परिसर, गड़ीसर सर्कल, ट्रांसपोर्ट चौराहा के पास व रेल्वे स्टेशन पर स्थित हैं। नाश्ता की प्लेट 5 रुपए व दोपहर का भोजन और रात्रि का भोजन 8 रुपए पर उपलब्ध हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक ललित लोढ़ा को निर्देश दिया कि शहर के लोगों को अधिक से अधिक योजना का लाभ मिल सकें तथा योजना का अधिक से अधिक प्रचार व प्रसार किया जाए ।

गरीबों को बांटा भोजन
रामदेवरा. कोलकाता से आए श्रद्धालुओं ने बुधवार को गांव में गरीब, असहायों व कुष्ठ रोगियों को भोजन वितरण किया। कोलकाता से आए मुकेश व रेणु बजाज ने बुधवार को रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर के आगे, कुष्ठ कॉलोनी में बैठे गरीब, बेसहारा, असहायों, कुष्ठ रोगियों को भोजन वितरण किया।

Published on:
05 Jul 2018 05:26 pm