
Meeting in Jaisalmer District Collectorate for PM jaipur visit
जैसलमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 जुलाई को जयपुर यात्रा के संबंध में जिला प्रभारी एवं राजसीको के अध्यक्ष मेघराज लोहिया एवं जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) डॉ.महेन्द्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, पालनहार योजना, श्रमिक कल्याण योजना, स्कूटी वितरण योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय तीर्थ योजना इत्यादि के लाभार्थियों को जयपुर ले जाने के संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अब तक की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, अतिरिक्त जिला कलक्टर केएल स्वामी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रभारी लोहिया व राठौड़ ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री संवाद करेंगे, इसलिए अधिकारी पात्र लाभार्थियों का सही ढंग से चयन करें और उन्हें योजना के बारे में पूर्ण रुप से प्रशिक्षित कर दें। उन्होंने विशेष रुप से जिला परिवहन अधिकारी को अच्छे स्तर की बसों की व्यवस्था समय पर कर लेने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी बसें 6 जुलाई को जैसलमेर तथा पोकरण जहां से लाभार्थियों को ले जाना है, उस निर्धारित स्थल पर पहुंच जाएं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न योजनाओं के जिन लाभार्थियों जयपुर ले जाना है उनको समय पर 6 जुलाई को लाने की व्यवस्था कर दें। उन्होंने लाभार्थियों के लिये अच्छी गुणवत्ता के भोजन की व्यवस्था करने के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि बसों में विभागों के जो दो-दो कार्मिक जा रहे है उनको यह पाबंद कर दें कि वे लाभार्थियों के नाम एवं मोबाईल नम्बर की सूचना अपडेट साथ में रखें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
Published on:
05 Jul 2018 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
