
अवैध रूप से बस रही कॉलोनी की शिकायत के बाद कार्रवाई
जैसलमेर . राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर पोकरण से निकलने वाले बाइपास पर गत दिनों पाइप लाइन लगाने के कार्य को अधूरा छोड़ दिए जाने से वाहनों का आवागमन बंद पड़ा है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि गत कुछ माह पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 125 पर जोधपुर रोड से जैसलमेर रोड तक खींवज माता मंदिर, आशापुरा माता मंदिर के पीछे से होकर बाईपास मार्ग निकाला गया है। जिसे शुरू भी कर दिया गया था तथा वाहन चालकों से टोल राशि भी वसूली जा रही है। खींवज माता मंदिर के पीछे स्थित सडक़ के दोनों तरफ बारिश का पानी भराव हो जाने के दौरान पानी की निकासी के लिए सडक़ के नीचे बड़े पाइप लगाने का कार्य एक पखवाड़े पूर्व शुरू किया गया था, लेकिन इस कार्य को बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया। ऐसे में निर्माण सामग्री सडक़ पर ही पड़ी है तथा आवागमन बंद कर दिया गया है।
टोल राशि दो और कस्बे से भी निकलो
बाईपास निर्माण के दौरान जोधपुर रोड पर एक टोल नाका भी स्थापित किया गया। गत एक पखवाड़े से आवागमन बंद होने के बावजूद टोल राशि वसूल की जा रही है। टोल राशि का भुगतान करने के बाद जब वाहन चालक खींवज माता मंदिर के पास पहुंचते है, तो उन्हें बाईपास मार्ग बंद होने की जानकारी होती है तथा उन्हें फलसूण्ड रोड से होकर कस्बे के अंदर से जैसलमेर की तरफ जाना पड़ता है।ऐसे में उन्हें राशि का भी भुगतान करना पड़ता है और सुविधा की बजाय भीड़ से होकर गुजरना पड़ता है।
कस्बे में बढ़ रही है भीड़
बाईपास मार्ग बंद होने के कारण कस्बे में इन दिनों वाहन भार बढ गया है। टोल राशि चुकाने के बाद मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालक कस्बे के अंदर प्रवेश कर जाते है तथा यहां से जैसलमेर रोड की तरफ निकलते है। इसके अलावा जैसलमेर रोड से आने वाले वाहन सीधे कस्बे से होकर जोधपुर रोड की तरफ जा रहे है। ऐसे में बाईपास निर्माण के बावजूद कस्बे में यातायात व्यवस्था लडखड़़ा रही है तथा आमजन को परेशानी हो रही है। यही नहीं बड़े वाहनों के कस्बे में आने पर यातायात पुलिस भी कई बार उनसे उलझती नजर आती है। बावजूद इसके बाईपास मार्ग को पुन: शुरू करने को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Updated on:
05 Jul 2018 07:48 pm
Published on:
05 Jul 2018 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
