जैसलमेर

जैसलमेर के सभापति बने विजय डांगरा, बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

जैसलमेर नगर परिषद सभापति चुनाव का नतीजा घोषित हो गया है। बीजेपी के विजय डांगरा ने कांग्रेस के निर्मल पुरोहित को हराकर जीत दर्ज की। जीत के साथ जैसलमेर नगर परिषद में बीजेपी का बोर्ड बना।
less than 1 minute read
Sep 21, 2026
jaisalmer nagar parishad election result
विजय डांगरा (पत्रिका फोटो)

Jaisalmer Nagar Parishad Election: जैसलमेर नगर परिषद सभापति चुनाव का नतीजा घोषित हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा के विजय डांगरा और कांग्रेस के निर्मल पुरोहित के बीच मुकाबला था। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा के विजय डांगरा ने जीत हासिल कर ली।

विजय डांगरा की जीत के साथ जैसलमेर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बन गया है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपा खेमे में खुशी का माहौल रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

सभापति चुनाव को लेकर सुबह से ही नगरपरिषद में राजनीतिक हलचल बनी हुई थी। निर्धारित समय में पार्षदों ने सभापति पद के लिए मतदान किया। इसके बाद मतगणना की गई और परिणाम घोषित किया गया। चुनाव में भाजपा ने विजय डांगरा को अपना प्रत्याशी बनाया था, जबकि कांग्रेस की ओर से निर्मल पुरोहित मैदान में थे। परिणाम आने के बाद विजय डांगरा समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण जीत बताया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल पुरोहित को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।