जैसलमेर

Jaisalmer Rape: पड़ोसी युवक ने नाबालिग बच्ची से किया बलात्कार, घर लौटे परिजन तो बदहवास हाल में मिली बेटी ने सुनाई आपबीती

Rajasthan Crime: जैसलमेर शहर में नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बलात्कार की शिकार बालिका की उम्र करीब 12-13 वर्ष है।

2 min read
Apr 06, 2026
Photo: Patrika

Minor Girl Rape Case: जैसलमेर शहर में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई । पीड़िता के परिजनों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस के अनुसार बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है जिसमें उसके साथ बलात्कार होने की पुष्टि हुई है ।

ये भी पढ़ें

Sikar: शादी का झांसा देकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती से बलात्कार, सोशल मीडिया पर बने थे दोस्त, पहले से शादीशुदा था युवक

घर पर अकेली थी नाबालिग

जानकारी के अनुसार बलात्कार की शिकार बालिका की उम्र करीब 12-13 वर्ष बताई जा रही है । घटना के समय उसके माता-पिता मजदूरी करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे । इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर के पास पहुंचा और मौका पाकर नाबालिग के साथ बलात्कार किया । घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया ।

शाम को लौटे परिजन, नहीं मिली बच्ची

शाम को जब बच्ची के माता-पिता मजदूरी करके घर लौटे तो उन्हें वह घर पर नहीं मिली । इससे परिजन घबरा गए और आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की । काफी तलाश के बाद बच्ची मोहल्ले में ही बदहवास हालत में मिली। बच्ची की हालत देखकर परिजन चिंतित हो गए और उससे घटना के बारे में पूछा ।

मां को सुनाई आपबीती

परिजनों के पूछने पर बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई । उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ गलत काम किया । बच्ची की आपबीती सुनकर परिजन तुरंत उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई ।

महिला थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

महिला थाने में परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है ।

मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि

पुलिस के अनुसार बच्ची का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण करवाया जिसमें उसके साथ रेप होने की पुष्टि हुई है । पुलिस का कहना है कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा । मामले की जांच जारी है ।

ये भी पढ़ें

पत्नी के पीहर जाने से क्षुब्ध सरकारी शिक्षक ने दी जान, गांव में शोक की लहर

Published on:
06 Apr 2026 02:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर