जैसलमेर

खुशखबरी: जैसलमेर से बेंगलुरु के लिए जल्द शुरू होगी नई फ्लाइट, ये रहा शेड्यूल

Jaisalmer-Bengaluru flights: जैसलमेर से बेंगलुरु की हवाई यात्रा जल्द शुरू होनी जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने 26 अक्टूबर से दोनों शहरों के बीच नई सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2025, 10:59 AM IST
New flight from Jaisalmer to Bengaluru
Jaisalmer-Bengaluru flights

Jaisalmer-Bengaluru flights: पर्यटन नगरी जैसलमेर और आईटी हब बेंगलुरु के बीच अब हवाई सफर और भी आसान होने जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस ने 26 अक्टूबर से दोनों शहरों के बीच नई सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा रोजाना संचालित होगी और इससे न केवल पर्यटक बल्कि व्यापारिक यात्रा करने वाले लोग भी लाभांवित होंगे।


बता दें कि इंडिगो की नई उड़ान संख्या 6E-6837 बेंगलुरु से दोपहर 1:05 बजे रवाना होकर शाम 4:00 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में जैसलमेर से उड़ान संख्या 6E-6838 शाम 4:35 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी और रात 7:20 बजे पहुंच जाएगी। दोनों ही उड़ानें एयरबस A320 विमान से संचालित होंगी।


भाटिया हॉलीडेज के टूर ऑपरेटर अखिल भाटिया ने बताया, इस नई सेवा से दक्षिण भारत से आने वाले पर्यटकों को जैसलमेर तक सीधे पहुंचने की सुविधा मिलेगी। वहीं, स्थानीय लोगों को भी बेंगलुरु जैसे बड़े शहर तक सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। पर्यटन और व्यापार दोनों दृष्टियों से यह उड़ान क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।


इस साल अक्टूबर महीने में जैसलमेर से कई नई उड़ान सेवाएं शुरू हो रही हैं। 1 अक्टूबर से जैसलमेर और दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू होगी। इसके बाद 26 अक्टूबर से मुंबई और जयपुर के लिए भी उड़ानें संचालित होंगी। अब बेंगलुरु के जुड़ने से जैसलमेर सीधे दक्षिण भारत से जुड़ जाएगा, जिससे पर्यटकों को लंबी दूरी तय किए बिना आसानी से यहां आने का मौका मिलेगा।

Updated on:
28 Sep 2025, 10:59 AM IST
Published on: