जैसलमेर

जलमग्न हुआ रेगिस्तान! देखें Jaisalmer फव्वारे का वायरल वीडियो, धरती में समा गया ट्रक और मशीन

Social Media Viral Video: घटना के बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें पानी के फव्वारे और धंसती जमीन का नजारा देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2025, 2:31 PM IST
Feature image

Jaisalmer Water Fountain: जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र में एक अद्भुत घटना ने सभी को चौंका दिया। चक 27 बीडी के पास एक ट्यूबवेल की खुदाई के दौरान पानी का फव्वारा फूट पड़ा और जमीन अचानक धंसने लगी। इसके साथ ही बोरवेल मशीन और खुदाई में लगा ट्रक गहरे गड्ढे में समा गए। इससे भी हैरान करने वाली बात यह थी कि जमीन से तेज प्रेशर के साथ पानी, गैस और कीचड़ बाहर आने लगे।

पानी का दबाव इतना अधिक था कि वह जमीन से चार फीट ऊपर तक फव्वारे की तरह उठने लगा। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद कर्मचारी और ग्रामीण घबरा गए और तुरंत दूर भाग गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि अब ये पानी खुद ही बंद भी हो गया है।

घटना के बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें पानी के फव्वारे और धंसती जमीन का नजारा देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं। इस घटना ने जैसलमेर के इस क्षेत्र को चर्चा का केंद्र बना दिया है।

Updated on:
1 Jan 2025, 2:31 PM IST
Published on: