जैसलमेर

जैसलमेर के इस विद्यालय में पुरस्कार में मिली यह चीज, छात्रों के खिले चेहरे

स्थानीय गांधी बाल मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था के संस्थापक मंत्री कुंदनलाल जैन की पुण्यतिथि पर विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट विद्यार्थियों को ‘कुन्दनमल जैन’ पुरस्कार लेपटॉप वितरण किए गए।
2 min read
Jul 04, 2018
students Happy after getting laptop in prize
students Happy after getting laptop in prize

जैसलमेर. स्थानीय गांधी बाल मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था के संस्थापक मंत्री कुंदनलाल जैन की पुण्यतिथि पर विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट विद्यार्थियों को ‘कुन्दनमल जैन’ पुरस्कार लेपटॉप वितरण किए गए। ईश प्रार्थना व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि विद्यालय का श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम ही जैन को सच्ची श्रद्धांजलि है। स्वागत भाषण के दौरान मंत्री राजूराम प्रजापत ने कुदनमल जैन के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी दी कुन्दनमल जैन के ज्येष्ठ पुत्र जिनेन्द्र जैन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विद्यालय के प्रति सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया । विशिष्ट अतिथि व शिक्षाविद दीनदयाल ओझा ने विद्यार्थियों का उत्साहद्र्धन किया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कमल किशोर व्यास ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को सराहा। संरक्षक राजेन्द्र व्यास ने स्व. जैन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला । संरक्षक गोवद्र्धन कल्ला ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान कक्षा बारहवीं विज्ञान वर्ग से सर्वोच्च अंक प्राप्त डिम्पल पंवार, बारहवीं वाणिज्य वर्ग से हर्षवर्धन और दसवीं से वनीला खत्री को लेपटॉप पुरस्कार दिए गए । इसके साथ ही कक्षा बारहवीं कला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त रागिनी राठौड़ तथा विज्ञान वर्ग में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त विद्याथी रेखा, जयेश दैया, किरण पंवार, लव कुमार, कक्षा 10 वीं की विनिता देवपाल का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष गिरिश कुमार व्यास, सहमंत्री रामचन्द्र पुरोहित, सुमार खां, मीठालाल व्यास, चन्द्रप्रकाश व्यास, मधु यादव, दिलीप जैन, हेमलता जैन, नटवर जोशी, विमल भाटिया, कमल भाटिया व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संचालन उप-प्रधानाचार्य धनश्याम छांगाणी ने किया।

जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक कल
पोकरण. उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई एवं जन अभाव अभियोग व सतर्कता समिति की बैठक पांच जुलाई गुरुवार को सुबह 11 बजे उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। उपखण्ड अधिकारी रेणु सैनी ने बताया कि बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में प्राप्त अभ्योदनों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागाधिकारियों को आवश्यक रूप से सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

Published on:
04 Jul 2018 06:44 pm