जैसलमेर

JAISALMER NEWS- तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम में आया यह बड़ा बदलाव

- मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, बूंदाबांदी के बाद ये बने हालात- पोकरण में गर्मी, ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2018, 9:33 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

मौसम का मिजाज बदला, कई जगह बंूदाबांदी
जैसलमेर. जिले में मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। पकाव बिन्दु पर पहुंच रही जीरा और कटकर खेत पर में पड़ी रायड़ा व सरसो की फसल में खराबा होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारों की माने तो बादलों की आवाजाही बनी रहने से जीरे में नुकसान हो सकता है, वहीं बूंदाबांदी के कारण खेत में कटी पड़ी फसल भीगने से खराब हो सकती है। ऐसे में किसानों को बदला मौसम एक बार फिर दगा दे सकता है। जिले में गर्मी के तल्ख तेवर के बाद शनिवार रात को मौसम में बदलाव हुआ। जिला मुख्यालय सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। वहीं कई जगहों पर आसमान में बादल छाए रहे। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें दिखाई दी। वहीं रविवार को धूप खिली रही।
पोकरण . क्षेत्र में चल रहा गर्मी का दौर रविवार को भी जारी रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। 10 बजे बाद सूर्य की तेज किरणें निकली। इससे तापमान में खासी बढ़ोतरी हुई। अपराह्न तीन बजे बाद आसमान में बादलों की आवाजाही से मौसम धूप-छांव का हो गया।
नाचना. गांव में शनिवार देर रात बूंदाबांदी से सडक़ें तर हो गई। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह करीब पौने 10 बजे रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ। करीब पांच मिनट तक चली बरसात से गांव की सडक़ें तर हो गई तथा मौसम ठण्डा हो गया।
नोख. गांव सहित क्षेत्र में शनिवार रात मौसम पलट गया। घने काले बादल छाने के बाद रुक-रुककर कई बार बूंदाबांदी भी हुई। अचानक आए मौसम में बदलाव के चलते आसमान में गर्जना भी हुई। रविवार को भी दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद आसमान साफ हो गया तथा तेज धूप खिली

जताई आशंका
विशेषज्ञों ने मौसम में आ रहे बदलाव के चलते आमजन व फसल की सेहत के लिए खराब बताया है। उनके अनुसार मौसम में आए बदलाव से जहां आमजन की सेहत बिगड़ सकती है, वहीं फसलों में कीट व्याधी का प्रकोप बढऩे से रोगग्रस्त हो सकती है।

Published on: