6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER CRIME NEWS- यह आठ जनेे गलत काम करते हुए गिरफ्तार, फिर इनके साथ पुलिस ने किया कुछ…

चोरी के दो, शांतिभंग के पांच व मारपीट के मामले में एक कुल आठ गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 4 Mar 2018, 4:53 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार
जैसलमेर. पोकरण पुलिस ने अलग-अलग चोरियों के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी माणकराम विश्रोई ने बताया कि गत कुछ माह पूर्व माड़वा, ऊजला, पन्नासर, झलारिया में अटल सेवा केन्द्रों में चोरी की वारदातों पर पुलिस में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान चोरी के आरोपित भालूकल्लां शेरगढ निवासी महेन्द्रसिंह पुत्र भैरुसिंह को जोधपुर सैंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां उससे गहन पूछताछ व माल बरामदगी के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए। इसी प्रकार गत दिनों सांकड़ा फांटा के पास एक धार्मिक सम्मेलन से बाइक चोरी के आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार सेलवी निवासी मोहम्मद अमीन पुत्र आमदीन ने रिपोर्ट पेश कर धार्मिक सम्मेलन से बाइक चोरी का मामला दर्ज करवाया था। मुख्य आरक्षक कृष्णकुमार ने मामले की जांच करते हुए आरोपित दलपतपुरा जैमला निवासी शालेखां पुत्र तालबखां को गिरफ्तार कर उसकेे कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद की। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए।

IMAGE CREDIT: patrika

शांतिभंग करने के आरोप में पांच गिरफ्तार
पोकरण पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग कार्रवाई करते हुए शांतिभंग करने के आरोप में पांच जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गुरुवार को सूचना मिली कि कुछ लोग कस्बे के शिवपुरा बस्ती में आपस में लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचा रहे है। जिससे शांति व्यवस्था भंग हो रही है। जिस पर मुख्य आरक्षक कृष्णकुमार ने मय जाब्ता मौके पर पहुंचकर शिवपुरा निवासी हीराराम पुत्र रूपाराम ओड, भंवराराम पुत्र इन्द्राराम भील व हीराराम पुत्र मानाराम भील को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इसी प्रकार गुरुवार की रात्रि में सूरजप्रोल से सूचना मिली कि दो युवक शराब के नशे में धुत्त होकर मकानों पर पत्थर फैंक रहे है तथा उत्पात मचा रहे है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय सुंदरनगर कॉलोनी निवासी देवेन्द्रसिंह पुत्र जगदीशसिंह व महेन्द्रसिंह पुत्र शंकरसिंह को दस्तयाब किया। मेडिकल करवाने पर उनके शराब पीए होने की पुष्टि हुई। जिस पर उन्हें शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पांचों आरोपितों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उन्हें जमानत पर रिहा किया गया।


मारपीट का आरोपित गिरफ्तार
गत दिनों पोकरण कस्बे के सालमसागर तालाब के पास एक मकान में घुसकर मारपीट करने के आरोपित को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी माणकराम विश्रोई ने बताया कि गत दिनों दीपेन्द्रसिंह ने एक रिपोर्ट पेश कर मकान में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने गुरुवार को मारपीट के आरोपित सनावड़ा निवासी मूलसिंह पुत्र भाखरसिंह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए।