जैसलमेर

Train News: राजस्थान में 20 से 26 फरवरी तक रेल यात्रा से पहले पढ़ लें ये खबर, जैसलमेर रूट की कई ट्रेनें रद्द

Train News: जैसलमेर यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे ने ब्लॉक लिया है, जिससे 20 से 26 फरवरी तक कुछ ट्रेनें आंशिक रद्द व सीमित स्टेशनों तक चलेंगी। साबरमती-जैसलमेर, लालगढ़-जैसलमेर व अन्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

less than 1 minute read
Feb 07, 2026
जैसलमेर यार्ड में तकनीकी कार्य से फरवरी में कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी (फोटो- पत्रिका)

Train News: जैसलमेर: जोधपुर मंडल के जैसलमेर यार्ड में आगामी दिनों में तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस कारण उत्तर पश्चिम रेलवे ने आवश्यक ब्लॉक लिया है, जिससे रेल यातायात अस्थाई रूप से प्रभावित रहेगा।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रभावित रेल सेवाओं की पूर्व सूचना जारी की है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि तकनीकी कार्य के दौरान कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

ये भी पढ़ें

Census 2027: राजस्थान में जनगणना के लिए आज से फील्डवर्क शुरू, आपसे पूछे जाएंगे 33 सवाल; CM भजनलाल शर्मा देंगे बड़ी जानकारी

जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन सीमित स्टेशनों तक ही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक रेल सेवा निर्धारित समय से देरी से प्रस्थान करेगी और मार्ग में नियंत्रित रखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार...

  • गाड़ी संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर रेल सेवा 25 फरवरी 2026 को साबरमती से प्रस्थान कर पोकरण तक ही संचालित होगी। इस दिन पोकरण से जैसलमेर के बीच यह रेल सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
  • वहीं, गाड़ी संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती रेल सेवा 26 फरवरी 2026 को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से संचालित की जाएगी, जिससे जैसलमेर से पोकरण के मध्य इसका संचालन नहीं होगा।
  • इसी क्रम में गाड़ी संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर रेल सेवा 26 फरवरी 2026 को लालगढ़ से प्रस्थान कर भादरिया लाठी तक ही चलेगी। इस तिथि को भादरिया लाठी से जैसलमेर के बीच रेल सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 74844 भगत की कोठी-जैसलमेर रेल सेवा 26 फरवरी 2026 को भगत की कोठी से चलकर थईयात हमीरा तक ही संचालित होगी और थईयात हमीरा से जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • इसके अलावा गाड़ी संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर रेल सेवा 20 फरवरी और 25 फरवरी 2026 को लालगढ़ स्टेशन से एक घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी तथा आवश्यकतानुसार मार्ग में नियंत्रित रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें

साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत में बड़ा अपडेट, अब नारको टेस्ट से बाहर आएगा सच, 40 लोग रडार पर

Published on:
07 Feb 2026 09:50 am
Also Read
View All

अगली खबर