जैसलमेर

कैबिनेट मंत्री के गले में सपेरे ने अचानक डाल दिए 2 सांप, मचा हड़कंप, Video Viral

Video Viral: जैसलमेर जिले के पोकरण में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद की जान पर आफत बन आई। एक सपेरे ने दो सांप मंत्री के गले में डाले तो मंत्री सकपका गए। दरअसल भणियाणा के निजी विद्यालय के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री सालेह मोहम्मद और पीसीसी सदस्य रणवीर सिंह गोदारा शिरकत कर रहे थे।

less than 1 minute read
Apr 30, 2023

Video Viral: जैसलमेर जिले के पोकरण में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद की जान पर आफत बन आई। एक सपेरे ने दो सांप मंत्री के गले में डाले तो मंत्री सकपका गए। दरअसल भणियाणा के निजी विद्यालय के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री सालेह मोहम्मद और पीसीसी सदस्य रणवीर सिंह गोदारा शिरकत कर रहे थे। कार्यक्रम में सांप का खेल दिखाने आए एक सपेरे ने मंत्री सालेह मोहम्मद के गले में शौकिया तौर पर सांप डालने लगा, लेकिन सांप को गले के पास देखकर मंत्री घबरा गए।

सांपों को देखकर वह कुर्सी से उठकर दूर जाने लगे और सपेरे को रोकने की कोशिश भी की। जिसका वीडियो लाखों यूजर ने देखा और सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। सपेरे की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ने सपेरे को वहां से सांपों के साथ दूर हटा दिया। वायरल वीडियो के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सपेरे को अपनी गलती के लिए माफ़ी मांगता हुआ नजर आया। सपेरे को गलती का अहसास होने पर मंत्री के पास पहुंचकर पैर छूकर माफी मांगी। जिसके बाद मंत्री ने सपेरे को माफ किया। घटना के दोनों वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद आ रहे हैं।

Updated on:
30 Apr 2023 03:55 pm
Published on:
30 Apr 2023 03:08 pm
Also Read
View All