जैसलमेर

रेल की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

सूचना मिलने पर रामदेवरा पुलिस मुख्य आरक्षक भाईराम मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
less than 1 minute read
Mar 27, 2019
रेल की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत
रेल की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

पोकरण/जैसलमेर
क्षेत्र के रामदेवरा गांव के पास एक युवक की बुधवार को रेल के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। रात करीब साढ़े आठ बजे शंटिंग रेल जोधपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान रामदेवरा से 4 किमी दूर जोधपुर की तरफ डिडाणिया निवासी देवीलाल (30) पुत्र लूणाराम रेल की चपेट में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे को आत्महत्या माना जा रहा हैै।

मृतक की बाइक भी बरामद हुई
सूचना मिलने पर रामदेवरा पुलिस मुख्य आरक्षक भाईराम मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना स्थल के पास से पुलिस ने मृतक की बाइक भी बरामद की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
27 Mar 2019 10:33 pm