5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार का विवादित बोल- 5-5 वोट रोज बढ़ाओं और दो-दो पेग ज्यादा लो, देखें वीडियो

Lok Sabha Election 2019: झुंझुनूं से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र खीचड़ कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए बिगड़े बोल बोल उठे। उन्होंने कहा कि रोज के पांच वोट जोड़ोंगे तो सुकून मिलेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
VIDEO: भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार का विवादित बोल- 5-5 वोटे रोज बढ़ाओं और दो-दो पेग ज्यादा लो, देखें वीडियो

VIDEO: भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार का विवादित बोल- 5-5 वोटे रोज बढ़ाओं और दो-दो पेग ज्यादा लो, देखें वीडियो

फतेहपुर.

झुंझुनूं से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र खीचड़ के बोल कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि रोज के पांच वोट जोड़ोंगे तो सुकून मिलेगा। पांच वोट जोड़ोंगे तो दो आराम से रोटी खाओगे व लेणियो एक पैग ज्यादा लेसी। भाजपा प्रत्याशी की इस टिप्पणी पर कार्यकर्ताओं ने जमकर ठहाके लगाए। उन्होंने कहा कि इस बार वोट अपने आप नरेन्द्र मोदी के नाम मिलेंगे। विधानसभा चुनावों में जनता ने कह दिया था कि नीचला वोट नहीं देंगे उपला वोट देंगे। यह बात उन्होंने फतेहपुर में बीकानेर बाइपास स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने राष्ट्रीयता का हवाला देते हुए कहा कि जो लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे वो देश के हो ही नहीं सकते है। यह चुनाव नहीं चुनौती है। उन्होंने कहा कि लोग वोट नरेन्द्र को नहीं देश को डाल रहे है। जो नहीं डाल रहा है उसमें कौनसे गुण है यह आपको पता है। जो वोट दूसरे को देगा तो उसको शर्म आएंगी। वह नीची गर्दन करके चलेगा। जब कोई गलत काम करता है तो वह गांव में नीची गर्दन करके ही तो चलता है। क्योंकि जो गलती करता है उसको शर्म आती है। जो देश का नागरिक है जिसमें देश की भावना है वो तो देश को वोट देना चाहता है। बैठक में फतेहपुर प्रभारी विश्वेवर, भाजपा नेता रतनलाल महर्षि, जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह कारंगा, भागीरथमल जाखड़, पूर्व जिला मंत्री पंकज शर्मा, प्रमोद सैनी, धर्मेन्द्र कुमार, आशु सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष जयराम मिश्रा, राजेन्द्र कड़वासरा, रामप्रसाद सुण्डा, सुल्तान रणवां, ओमप्रकाश जाखड़, नरेन्द्र जांगिड़, बनवारीलाल रैवाड़, गणेश खुडी, सुरेश टिड्डा, पुरूषोतम आचार्य सहित कई लोग मौजूद रहे।