जालौन

Jalaun News : मौत से पहले 12 साल की लड़की ने खोले ऐसे राज, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

Jalaun News : जालौन में 12 साल की लड़की ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी टीबी की रोगी थी। उसकी शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।    
2 min read
Apr 09, 2023
Rape News in Jalaun

जालौन में 12 साल की लड़की ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी टीबी की रोगी थी। उसकी शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीबी से ग्रसित किशोरी ने मरने से पहले परिजनों को ये बात बताई तो सब सकते में आ गए। पीड़ित बच्ची की मां की भी दो महीने पहले मौत हो चुकी है।

12 साल की टीबी से ग्रसित लड़की ने अस्पताल में इलाज के दौरान अपने दादा को सौतेले पिता की करतूत की जानकारी दी। पीड़िता ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई, तो उनके होश उड़ गए। बच्ची के अनुसार उसके सौतेले पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शनिवार को इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई।

पीड़िता के दादा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के दादा ने कोतवाली पुलिस को बताया "उसके भतीजे की शादी कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती से करीब पंद्रह साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटा और एक बेटी हुई थी।

शादी के करीब चार वर्ष बाद ही भतीजे की पत्नी छोड़कर चली गई। वह साथ में दोनों बच्चे भी ले गई। इसके बाद उसने रेंढर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी सुनील से कोर्ट मैरिज कर ली थी।"

टीबी से ग्रसित थी किशोरी
पीडिता के दादा ने पुलिस को बताया "शादी के बाद से सुनील उसके भतीजे की पूर्व पत्नी और भतीजे के दोनों बच्चों के साथ गांव में रह रहा था। करीब दो माह पहले महिला की मौत हो जाने पर वह भतीजे की 12 वर्षीय बेटी और बेटे को अपने साथ ले आए थे।" दादा ने बताया कि 12 वर्षीय पोती टीबी की बीमारी से पीड़ित थी।

डर के चलते नहीं बताई थी बात
इसके चलते चार अप्रैल को उसे हैलट अस्पताल कानपुर में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बेटी ने उसे बताया कि सौतेले पिता सुनील कुमार ने मां की मौत से कुछ दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के मारे उसने किसी को यह बात नहीं बताई। मामले में सीओ कोंच शैलेंद्र कुमार वाजपेयी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
09 Apr 2023 04:31 pm
Published on:
09 Apr 2023 04:31 pm
Also Read
View All
जालौन में शासन से कारण बताओ नोटिस: IAS रिंकू सिंह राही ने लिखा- नहीं मालूम था DM साहब के दिमाग में इतनी बड़ी योजना

जालौन: नगर पालिका में छापा मारने को लाइव दिखाना पड़ा महंगा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट IAS रिंकू सिंह से मांगा गया जवाब

जालौन में भारी बारिश से फसलों को काफी नुकसान: किसान यूनियन की प्रशासन से मांग, 25 प्रतिशत की मिले तत्काल मदद

जालौन: बुर्का में हिंदू लड़कियों का आपत्तिजनक गाने पर डांस, हिंदू संगठन ने दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

IAS Rinku Singh Rahi: उठक-बैठक से लेकर ब्लॉक प्रमुख विवाद तक, IAS रिंकू सिंह राही का विवादों से रहा है पुराना नाता, अब यूपी की नौकरशाही पर उठाए सवाल