जालौन

‘सैफई के नाच-गानों में फूंक देते थे बुंदेलखंड का पैसा’, जालौन में सपा पर बरसे सीएम योगी, दिए 1274 करोड़ के तोहफे

Jalaun News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन में समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए आने वाला पैसा सैफई के फिल्मी नाच गानों पर फूंका गया।
3 min read
Jul 25, 2026
सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Yogi Adityanath Visit To Jalaun: जालौन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 1274 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इंदिरा स्टेडियम उरई में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए आने वाला पैसा सैफई के फिल्मी नाच गानों में फूंक दिया जाता था। आज जालौन विकास की नई गाथा लिख रहा है, जिसकी वैश्विक पहचान बन रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कभी बुंदेलखंड सुख की मार झेल रहा था। रात होते ही सड़कों पर सन्नाटा हो जाता था। डकैतों की चहलकदमी शुरू हो जाती थी। आज प्रदेश का पहला सोलर एक्सप्रेसवे बन रहा है।

बुंदेलखंड सूखे की मार झेल रहा था

उत्तर प्रदेश के जालौन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड कभी सुख की मार झेल रहा था। यह क्षेत्र बीहड़ था। अंधेरा होते ही पूरे क्षेत्र में आवागमन ठप हो जाता था। डकैतों की दहशत शुरू हो जाती थी। अब डबल इंजन की सरकार ने बीहड़ के अंधेरे को दूर कर दिया है।‌ विकास की रोशनी में बुंदेलखंड जगमग आ रहा है। जालौन उसका प्रदेश द्वारा है, यहीं पर प्रदेश का पहला सोलर एक्सप्रेसवे बन रहा है। 550 मेगावाट का सोलर एनर्जी उत्पन्न करके 1 लाख  घरों को सोलर एनर्जी दिया जाएगा।

काल्पी के कागज की मांग विदेशों में

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड होते हुए झांसी लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। लॉजिस्टिक कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है। बुंदेलखंड के नौजवानों को पलायन न करना पड़े, इसके लिए उद्योग भी लगाए जा रहे हैं। कालपी का कागज ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, जर्मनी और कनाडा जा रहा है, जो यहां की वैश्विक पहचान है।

माफियाओं को मिट्टी में मिलाया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कहा था कि डकैतों से क्षेत्र को मुक्त करेंगे, इसके साथ ही हमने कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। मिट्टी में मिलने के साथ ही 600 करोड़ की संपत्ति को जब्त करने का काम किया गया है। संगठित अपराध में शामिल अपराधियों की संपत्ति को भी जब्त किया गया है

नकल माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी घोषणा की है कि नकल माफियाओं की कमर को तोड़ देंगे। निकल माफियाओं को 10 साल से आजीवन कारावास की सजा और 10 करोड़ का जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री के कड़े कदम का परिणाम है कि पिछले 48 घंटे में 47 अधिकारियों को एक साथ बर्खास्त किया गया है। इनमें कई को जेल डाला गया है। अब उनकी संपत्ति की भी जांच कराई जा रही है।

प्रधानमंत्री के वीडियो की चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रधानमंत्री ने रात में स्वयं का वीडियो बनाकर संदेश दिया है। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता आपका आभार व्यक्त करती है। सपा और कांग्रेस से घड़ियाली आंसू बहा रही है। विनोद चतुर्वेदी की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले यह सपा के विधायक थे। लेकिन इन्होंने समाजवादी के पाप के कारण वहां रहना मंजूर नहीं किया।

खनन में सपा माफियाओं का वर्चस्व

बुंदेलखंड के माईनिग क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के माफिया वसूली करते थे। सपा शासन के दौरान जब नौकरी निकलती थी तो चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ते थे। जालौन के लिए विकास के लिए आने वाला पैसा को सैफई में फिल्मी नाच गाने में फूंक देते थे। एक फूटी कौड़ी भी नहीं आती थी।

374 योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण

मंत्री में 1276.96 करोड रुपए की 374 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज 2 के अंतर्गत महेवा में 400 केवी विद्युत उपकेंद्र, मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या का फिजिकल केयर यूनिट, मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण, पुलिस लाइन में नये आवासीय भवन, उरई-इटोरा मार्ग का चौड़ीकरण आदि शामिल है। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों में तक आवागमन के लिए सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है जिसमें देवी मंदिर जालौन, रक्तदंतिका देवी मंदिर, अक्षरा देवी माता मंदिर, मां शारदा मंदिर बैरागढ़ आदि शामिल है।

Updated on:
25 Jul 2026 05:47 pm
Published on:
25 Jul 2026 05:47 pm