जालौन

पेंटिंग के मजाक से शुरू हुआ झगड़ा बना मौत की वजह, सगी बहनों के विवाद में गई किशोरी की जान

UP Crime News : उत्तर प्रदेश के उरई में पेंटिंग के मजाक से शुरू हुआ सगी बहनों का झगड़ा दर्दनाक हादसे में बदल गया। धक्का लगने से किशोरी पानी के टैंक में गिर गई और मौत हो गई। पुलिस ने बड़ी बहन को हिरासत में ले लिया।
2 min read
Jan 22, 2026
धक्का लगने से किशोरी पानी के टैंक में गिरी
धक्का लगने से किशोरी पानी के टैंक में गिरी ,फोटो सोर्स - GPT

UP Crime News :यूपी के उरई से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बड़ी बहन ने कागज पर पेंटिंग बनाई, लेकिन छोटी बहन ने उस पेंटिंग का मजाक उड़ा दिया। बड़ी बहन यह बात बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने छोटी बहन को चांटा मार दिया। इसके बाद दोनों बहनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला मौत के मंजर में बदल गया।

छोटी बहन को जड़ा थप्पड़

उरई के कोटरा इलाके में रहने वाली एक बड़ी बहन ने कागज पर एक पेंटिंग बनाई थी। छोटी बहन ने उसे देखते ही उसका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। बस यही बात बड़ी बहन को चुभ गई। उसे इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी छोटी बहन को एक जोरदार चांटा जड़ दिया। छोटी बहन ने भी पलटकर हाथापाई शुरू कर दी। दोनों बहनों के बीच घर के बाहर जमकर खींचतान हुई। झगड़े के दौरान बड़ी बहन ने छोटी को ऐसा धक्का दिया कि वह पास ही बने सात फीट गहरे पानी के टैंक में जा गिरी।

टैंक में मिला शव

जब छोटी बहन पानी में डूबने लगी, तो बड़ी बहन ने उसे बचाने की कोशिश तो की लेकिन बचा नहीं पाई और वह बुरी तरह डर गई। डर के मारे उसने शोर तक नहीं मचाया और चुपचाप वहां से एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने चली गई। जब मां घर लौटी और छोटी बेटी नहीं मिली, तो बड़ी बहन ने कहा कि उसे नहीं पता वो कहां है। आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। गांव वाले भी उसकी खोज में जुट गए। देर रात किशोरी का शव टैंक में पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी विमलेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को शुरू से ही बड़ी बहन के व्यवहार पर शक था। जब घर में छोटी बहन की लाश मिली, तो बड़ी बहन के चेहरे पर एक अजीब सी खामोशी और सामान्य भाव थे। पुलिस ने गौर किया कि उसके कपड़े भी थोड़े गीले थे और टैंक के पास उसकी बालों की क्लिप भी गिरी मिली थी। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो बड़ी बहन ने पूरी सच्चाई उगल दी। पुलिस ने आरोपी बहन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Updated on:
22 Jan 2026 06:06 pm
Published on:
22 Jan 2026 06:06 pm
Also Read
View All
जालौन: बुर्का में हिंदू लड़कियों का आपत्तिजनक गाने पर डांस, हिंदू संगठन ने दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

IAS Rinku Singh Rahi: उठक-बैठक से लेकर ब्लॉक प्रमुख विवाद तक, IAS रिंकू सिंह राही का विवादों से रहा है पुराना नाता, अब यूपी की नौकरशाही पर उठाए सवाल

जालौन: जिंदगी भर गुलामी करूं फिर भी कर्ज पूरा नहीं होगा, बच्चे के इलाज से पहले सूदखोर के उत्पीड़न से तंग युवक ने दी जान

जालौन: आईएएस रिंकू सिंह राही बोले- आज के समय के हिसाब से शहीद भगत सिंह बड़े बेवकूफ, अच्छे बच्चे नहीं

Jalaun Viral News: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, बक्से में छिपा था, खुला ढक्कन तो सामने थी पत्नी, ससुराल वालों ने की जमकर पिटाई