जालौन

जालौन: युवती ने वीडियो वायरल कर बताया पिता ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराया, वह बालिग, अपनी मर्जी से भागी

Jalaun girl video goes viral: जालौन में प्रेमी के साथ भागी युवती ने अपना एक वीडियो वायरल कर घर वालों पर गंभीर आरोप लगाया है उसने बताया कि उसके प्रेमी पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है।
2 min read
Jul 17, 2026
युवक और युवती, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
युवक और युवती, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Jalaun Video of girl goes viral: जालौन में घर से भागी युवती ने अपना एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें उसने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। अपने वीडियो में युवती ने बताया कि वह पूरी तरह से बालिग है, उसके पिताजी ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। वह अपनी मर्जी से घर से निकली है। उसके ऊपर किसी का दबाव नहीं है। उसका अपहरण नहीं किया गया है। यदि उसके साथ कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी घर वालों की होगी। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी मामला कालपी का है।

उसका किडनैप नहीं किया गया है

उत्तर प्रदेश के जालौन के कालपी क्षेत्र की रहने वाली युवती वायरल वीडियो में अपना नाम काजल मंसूरी बता रही है। वायरल वीडियो में उसने बताया कि उसके पिता का नाम बदलू मंसूरी है और वह कालपी की रहने वाली है। वह बालिग है और उसकी उम्र 21 साल की है। वह अपनी मर्जी से घर से निकली है उसके ऊपर किसी ने दबाव नहीं बनाया है।

पड़ोस में लगे सीसीटीवी के फुटेज जांच करने की मांग

युवती ने बताया कि इसका सीसीटीवी फुटेज भी पड़ोस में लगे घर में देखा जा सकता है। पिछले 8 साल से उसके प्रेम संबंध है। मेरा किसी ने किडनैप नहीं किया है। उसने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। हाई कोर्ट में कोर्ट मैरिज के लिए अपील कर दिया है। जल्द ही अनुमति मिल जाएगी।

जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

वायरल वीडियो में युवती ने बताया कि इन्हीं कारणों से मेरे घर वालों ने ओम पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। जबकि वह अपनी मर्जी से घर से निकली है। उन्होंने इस संबंध में एसपी और जिला प्रशासन को मामले से अवगत करा दिया है। वह ओम के साथ खुशी पूर्वक रह रही है। उसे मेंटली टॉर्चर ना किया जाए। यदि मेरे साथ कोई घटना करती है तो उसके जिम्मेदार घरवाले होंगे। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
17 Jul 2026 12:43 pm
Published on:
17 Jul 2026 12:43 pm