जालौन

पत्नी को मुंबई में बेचने की साजिश, बोली- हसबैंड बहुत मारते हैं, पुलिस से न्याय की गुहार

Attempt to sell wife जालौन में महिला को मुंबई ले जाकर बेचने का मामला सामने आया है। जिनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची महिला ने आपबीती सुनाई। थाना में तहरीर देखकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Dec 09, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

Attempt to sell wife जालौन में महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को दिये शिकायती पत्र में उसने बताया है कि उसके पति ने उसे मुंबई ले जाकर बेचने की साजिश रची। किसी तरह भाग करके वह यहां आई है। यहां पर भी पति बहुत मारता पीटता है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में महिला ने ससुराल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने महिला की शिकायत को सुना और न्याय का भरोसा दिलाया। बोली मामले की जांच की जा रही है। घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

ढाबे में घुसकर मारपीट: प्रभारी निरीक्षक, दो चौकी प्रभारी सहित चार निलंबित, डीएम ने 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी

4 साल पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश के जालौन के कोंच थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीराम कॉलोनी निवासी महक बानो पुत्री रमजान ने बताया कि उसकी शादी 4 वर्ष पहले आराजी लाइन में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति उसे मारता-पीटता था। एक वर्ष पहले उसने पानी डालकर उसकी पिटाई की। इसके बाद उसने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन उसने गलती और माफी मांगते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और कहने लगा, "अब गाली गलौज और मारपीट नहीं होगी।"

मुंबई ले जाकर बेचने की साजिश

महक बानो ने बताया कि दो माह रखने के बाद उसे मुंबई ले गए। कहने लगे, "वहीं पर रहकर नौकरी कर लेंगे।" लेकिन यह एक साजिश थी। उसे बेचने की तैयारी हो रही थी। बच्चों को लेकर किसी तरह वह भाग निकली। एक महीने के बाद अपने घर पहुंची। दोबारा मुकदमा करने के संबंध में अपने बाबा से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता। तुमने मुकदमा वापस ले लिया है। 1 साल से मां-बाप के यहां रह रही है।

फोन पर गंदी-गंदी गालियां

पीड़िता ने बताया कि चार दिन पहले देवर का उसके पास फोन आया‌। गंदी-गंदी गालियां दी और काफी गंदे आरोप लगाए। इस पर बात करने के लिए ससुराल गई। जहां सभी ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की कोशिश की। जिससे वह भागकर घर चली आई। फिर देवर का फोन आया और वह गंदी-गंदी बातें करने लगा। कहने लगा, "अब तुमने मुकदमा वापस ले लिया है। कुछ नहीं कर सकती हो।"

पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

पीड़िता ने बताया कि भाई (पति) के विषय में पूछने लगा कि उसको लेकर गई थी, कहां है और धमकी देने लगा। थाना में तहरीर देकर उन्होंने ससुरालीजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कोंच थाना पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर